
ज्योति मल्होत्रा की 20 हजार की नौकरी, 55 गज का घर, ग्लैमरस लाइफ... सोशल मीडिया से इनकम ने बदली जिंदगी या फिर कुछ और
AajTak
जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान ज्योति खामोश रही, लेकिन सोशल मीडिया पर उसका शोर बढ़ता जा रहा है. गिरफ्तारी के 24 घंटे में ही गूगल पर उसे एक लाख से अधिक बार सर्च किया गया. यूट्यूब पर 4,000 और इंस्टाग्राम पर 7,000 नए फॉलोअर्स जुड़े. हालांकि अब उसका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है और यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक होने की कगार पर है.
Jyoti Malhotra income : एक आम सी लड़की, 20 हजार रुपये की नौकरी से शुरुआत, हिसार के न्यू अग्रसेन भवन कॉलोनी में मात्र 55 गज का घर और सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे बनी ग्लैमरस पहचान. यही कहानी है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की, जो अब पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में है. जांच एजेंसियां उसकी चकाचौंध भरी जिंदगी और उसकी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की गहराई से जांच कर रही हैं. ज्योति की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे के साये पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ज्योति मल्होत्रा अपने माता-पिता के तलाक के बाद पिता के साथ अकेले रहती थी. जहां साथ में ताऊ भी रहते थे. शुरुआत में वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती थी, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाने के लिए उसने फैशन इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाए. दिसंबर 2017 में उसने दिल्ली के ताज होटल में आयोजित 'क्राउन ऑफ आइडिया मिस इंडिया' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप बनी. इसके बाद वह कई फैशन शो और प्रतियोगिताओं में नजर आई.
सोशल मीडिया से मिली शोहरत, सिल्वर बटन भी हासिल
दिल्ली से नौकरी छोड़ने के बाद कोरोना काल में वह हिसार लौट आई और सोशल मीडिया को अपनी कमाई और पहचान का जरिया बना लिया. यूट्यूब चैनल पर ट्रैवल ब्लॉग्स, पाकिस्तान यात्रा और वहां की संस्कृति पर आधारित वीडियो बनाकर वह फेमस हो गई. इसी लोकप्रियता के चलते यूट्यूब ने उसे सिल्वर बटन से नवाजा. उसके कमरे की दीवारों पर अपनी तस्वीरें और ट्रॉफियां सजी हैं, लेकिन परिवार की एक भी तस्वीर नहीं है.
विदेश यात्राएं और रहस्यमयी कनेक्शन
ज्योति ने पाकिस्तान के करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिए दो साल पहले पाकिस्तान यात्रा की थी और वहां के मंदिरों, बाजारों व लोगों की जीवनशैली पर वीडियो बनाए. वह बाली समेत कई देशों की यात्रा कर चुकी है. पुलिस को उसकी लाइफस्टाइल और इन यात्राओं की फंडिंग को लेकर सवाल हैं. साथ ही, उड़ीसा की एक महिला ब्लॉगर के साथ उसके संबंधों की भी जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










