
'ज्योति ने PAK जाने वाली बात कभी नहीं बताई, गलत किया है तो....' पिता ने दिया बेटी से जुड़े हर सवाल का बेबाकी से जवाब
AajTak
Youtuber Jyoti father Harish Malhotra Interview: घर से ज्योति की गिरफ्तारी कैसे हुई? विदेश जाने से पहले वह अपने परिवार को क्या बताती थी? क्या उसके पाकिस्तानी दोस्तों के बारे में परिजनों को जानकारी थी? घर में उसका व्यवहार कैसा था? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए हमने संपर्क किया ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा से. इस विशेष बातचीत में उन्होंने हर सवाल का बेझिझक और बेबाकी से जवाब दिया.
YouTuber Jyoti Malhotra father Interview: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हुई इस गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि ज्योति पाकिस्तान, चीन सहित कई देशों की यात्राएं कर चुकी थी. महज 20 हजार रुपये की नौकरी से शुरुआत करने वाली ज्योति अब एक फेमस यूट्यूबर बन चुकी थी. लेकिन आखिर कैसे उसकी गिरफ्तारी हुई? विदेश जाने से पहले वह अपने परिवार को क्या बताती थी? क्या उसके पाकिस्तानी दोस्तों के बारे में परिजनों को जानकारी थी? घर में उसका व्यवहार कैसा था? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए हमने संपर्क किया ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा से. इस बातचीत में उन्होंने हर सवाल का बेझिझक और बेबाकी से जवाब दिया.
प्रश्न: जब गिरफ्तारी हुई, तो आपको आश्चर्य हुआ? आपको क्या लगा कि क्यों आपकी बेटी को गिरफ्तार कर के ले जाया गया? क्या उस समय आप घर पर ही थे?ज्योति के पिता: नहीं जी, वे गुरुवार को सुबह 10 बजे हमारे घर आए थे. घर के अंदर आकर सामान की जांच की. जो चीजे उनके काम की थीं, जैसे लैपटॉप और फोन, वे ले गए. गुरुवार की रात 9 बजे वे ज्योति को वापस छोड़ गए और कहा कि शुक्रवार को अपनी स्कूटी से ऑफिस आ जाए.
प्रश्न: तो आपने ज्योति से पूछा कि ये सब क्या हो रहा है?ज्योति के पिता: उसने मुझे कुछ नहीं बताया.
प्रश्न: उसने नहीं बताया? एक पिता के तौर पर आपको डर नहीं लगा कि ये सब क्या चल रहा है?ज्योति के पिता: जी, मैं बहुत परेशान हो गया. डर के मारे तो मैं सो भी नहीं पाया. ऐसी बातें सुनकर तो मुझे बुखार तक आ जाता है.
प्रश्न: तो ज्योति ने कुछ तो जवाब दिया होगा?ज्योति के पिता: कुछ नहीं बताया. बस इतना कहा – 'पापा, कुछ हुआ है, वैसे सब ठीक है.'
प्रश्न: तो क्या आपको लगा कि एक पिता के तौर पर वह आपको बताना जरूरी नहीं समझ रही थी? या उसे लगा होगा कि आप परेशान हो जाएंगे?ज्योति के पिता: हां, हो सकता है ऐसा ही कुछ हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










