
ज्योतिरादित्य सिंधिया से दोस्ती के सवाल पर सचिन पायलट ने ऐसा जवाब क्यों दिया?
AajTak
राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. इस दौरान पत्रकारों ने जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोस्ती को लेकर सवाल पूछा तो सचिन पायलट ने गोलमटोल जवाब दिया.
मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह एक साथ उड़नखटोले में सवार हुए. राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. इस दौरान पत्रकारों ने जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोस्ती को लेकर सवाल पूछा तो सचिन पायलट ने गोलमटोल जवाब दिया.
गुना पहुंचे सचिन पायलट ने कहा, सिंधिया के सबसे बड़े मित्र तो दिग्विजय सिंह थे. उसी वक्त पास में ही बैठे दिग्विजय सिंह ने तपाक से टोकते हुए कहा, ज्योतिरादित्य तो उनके पुत्र के समान हैं. देखने में आया कि पायलट और दिग्विजय सिंह दोनों ही ज्योतिरादित्य सिंधिया से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए. देखें Video:-
सचिन पायलट ने बयान देते हुए कहा कि मित्रता की बात छोड़िए. आज राजनीति हो रही है सिद्धांत, मुद्दों और विचारधारा की. केंद्र में एक दशक और मध्यप्रदेश में दो दशक की राजनीति से जनता ऊब चुकी है. हमेशा की तरह वही घिसे पिटे वादे और नारे दिए जा रहे हैं. डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है. इस बार चार जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी.
राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रतयाशी सचिन पायलट ने आगे कहा कि इस बार पब्लिक हमारे साथ है. पहले से ज्यादा बहुमत लेकर सरकार बनाएंगे. पब्लिक का मन कांग्रेस के पक्ष में है. पूरे देश में कांग्रेस के साथ है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है. राजस्थान के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि इस बार पुरानी परिपाटी खत्म होगी. इस बार राजस्थान में सरकार रिपीट होगी. बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनेगी. मध्यप्रदेश में चुनाव पर प्रचार के बाद अब बीजेपी नेता राजस्थान में डेरा डालेंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री आएं या कोई भी नेता जनता कांग्रेस के साथ है. वसुंधरा राजे से भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








