
ज्यादा जश्न न मनाए पाकिस्तान! विराट कोहली की सलाह के बाद ही नंबर-1 बने बाबर आजम
AajTak
बाबर आजम की उपलब्धि के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स खुश हैं, लेकिन उन्होंने ये भी जानना होगा कि बाबर आजम दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने हैं तो इसके पीछे विराट कोहली का भी हाथ है.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बादशाहत को खत्म कर दिया. बाबर आजम की इस उपलब्धि के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स खुश हैं. लेकिन उन्होंने ये भी जानना होगा कि बाबर आजम दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं, तो इसके पीछे विराट कोहली का भी हाथ है. कोहली की सलाह के बाद बाबर आजम की बल्लेबाजी में सुधार हुआ. इस बात का खुलासा खुद बाबर आजम ने किया है. 26 साल के बाबर आजम की गिनती मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है. उनकी तुलना दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से होती है. आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम के टॉप पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक वीडियो जारी किया है. बाबर आजम वीडियो में टीम के ओपनर इमाम उल हक से बातचीत कर रहे हैं. आजम ने बताया कि विराट कोहली की सलाह से ही वह बेहतर बल्लेबाज बने हैं.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












