
ज्ञानवापी में रखा गया राम नाम का पत्थर, व्यास तहखाने में अष्ट प्रतिमाओं के साथ अखंड ज्योति स्थापित
AajTak
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है और इसके बाद पूजा पाठ शुरू कर दिया गया है. बेरकेडिंग करके गेट बना दिया गया है. वहां जो देवी-देवता पहले स्थापित थे, उन्हें वहां विराजमान करके उनकी पूजा शुरू कर दी गई है.
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब काशी के सांस्कृतिक उद्भव की शुरुआत हो गई है. बीते बुधवार की रात इसकी साक्षी बनीं, जब ज्ञानवापी के वजूखाने के भीतर व्यास तहखाने में पारंपरिक पद्धति के साथ न सिर्फ मूर्तियों की स्थापना की गई, बल्कि उनका षोडषोपचार पूजन भी किया गया. बता दें कि अभी हाल ही में हुए ASI के सर्वे में ये स्पष्ट हो गया था कि ज्ञानवापी की मस्जिद, एक पुराने भव्य हिंदू मंदिर के ढांचे पर बनाई गई थी, जिसमें हिंदू मंदिर संस्कृति के कई चिह्न दीवारों और खंभों पर अंकित मिले थे.
वाराणसी जिला कोर्ट ने दी थी पूजा की इजाजत वाराणसी की जिलाकोर्ट ने व्यास खाने में पूजा की इजाजत दी थी, इसके बाद बुधवार को अष्ट देवताओं की मूर्तियां रखकर पूजा की गई है. हिंदू पक्ष के वकील ने गुरुवार को इस बाबत कहा कि, यह हमारे मुख्य लक्ष्य की ओर एक कदम है. मैं प्रशासन को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने आदेश का पालन किया.
वकील विष्णु शंकर जैन ने कही ये बात उन्होंने कहा कि, कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है और इसके बाद पूजा पाठ शुरू कर दिया गया है. बेरकेडिंग करके गेट बना दिया गया है. वहां जो देवी-देवता पहले स्थापित थे, उन्हें वहां विराजमान करके उनकी पूजा शुरू कर दी गई है.
अष्ट प्रतिमाओं की स्थापना, अखंड ज्योति जलाई गई व्यास तहखाने में एक-एक विष्णु और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. दो हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. जोशीमठ की 2 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और एक मकर की प्रतिमा है. इसके अलावा यहां एक अखंड दीप स्थापित किया गया है. पूजा शुरू होने के साथ ही इस परिसर में अब आरती का समय भी तय कर दिया है. मंदिरों में होने वाली आरती परंपरा की ही तरह यहां पांच आरतियां होंगी. इनका समय सुबह 3:30 बजे से रात 10:30 बजे तक का है.
मंगला आरती - सुबह 3:30 बजे भोग आरती - दोपहर 12 बजे अपरान्ह आरती - शाम 4 बजे सांयकाल आरती - शाम 7 बजे शयन आरती- रात्रि 10:30 बजे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










