
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने कोर्ट के सामने दो घंटे की बहस में क्या दलील रखी?
AajTak
वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर जिला जज की अदालत में सुनवाई का दौर जारी है. हिंदू पक्ष की तरफ से कई दलीलें रखी गई हैं.
वाराणसी के चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले में श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर जिला जज की अदालत में सुनवाई का दौर जारी है. सोमवार को हिंदू पक्ष की तरफ से कोर्ट के सामने तमाम तरह की दलीें रखी गई थीं. केस की मुख्य वादी राखी सिंह की ओर से उनके वकील ने 361 पन्नो के लिखित जवाब भी दाखिल किया.
करीब दो घंटे तक कोर्ट में बहस चलती रही. उस बहस के दौरान राखी सिंह के वकील ने प्लेसिस आफ वरशिप एक्ट, विश्वनाथ मंदिर एक्ट और वक्फ एक्ट के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि मंदिर में पूजा की मांग का दावा कहीं से भी खारिज नहीं हो सकता है. इस मामले में जिला जज की अदालत ने कल 19 जुलाई की सुनवाई की फिर तारीख तय की है.
जानकारी के लिए बता दें कि कल भी राखी सिंह के वकील ही अपनी दलील जारी रखने वाले हैं. मामले की सुनवाई के बाद राखी सिंह की तरफ से वकील शिवम गौड़ ने बताया कि आज लगभग चली 2 घंटे की सुनवाई के दौरान उन्होंने माननीय न्यायालय के समक्ष प्लेसिस आफ वरशिप एक्ट, विश्वनाथ मंदिर एक्ट और वक्फ एक्ट का हवाला देते हुई कई मुद्दों पर बात की गई.
उन्होंने बताया कि आज की सुनवाई के दौरान उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के ऐसे 100 फैसलों को भी सामने रखा है. जिससे हिन्दू पक्ष का दावा मजबूत होता है. उन्होंने बताया कि प्लेसिस आफ वरशिप एक्ट इसलिए उनके दावे को खारिज नहीं कर सकता क्योंकि 1993 तक हिंदुओं ने श्रृंगार गौरी की पूजा मंदिर में की थी और सरकार ने बैरिकेडिंग लगाकर उसको से रुकवाया था. इसके अलावा वक्फ एक्ट का भी हवाला दिया गया. जिसके तहत किसी भी वक्फ एक्ट, ट्रिब्यूनल या कमेटी को मंदिर में पूजा का अधिकार नही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










