
जौनपुर में भतीजे ने चाचा के परिवार पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
AajTak
जौनपुर में पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा-चाची समेत पांच लोगों पर गोली चला दी, जिसमें चाचा की मौत हो गई. घायल चाची और परिवार के अन्य सदस्यों को शुरुआती इलाज के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. आरोपी घटना के बाद फरार है.
यूपी के जौनपुर जिले में एक युवक ने अपने चाचा और चाची समेत परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. इस वारादत में चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल चाची और परिवार के अन्य सदस्यों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. आरोपी घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश यादव के खिलाफ मुंबई और वाराणसी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मृतक चाचा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, जौनपुर में नेवढ़िया थाना के रामनगर में सोमवार रात आकाश यादव ने किसी बात पर अपने चाचा राजबली यादव (65) को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर ऊपर सो रहे राजबली यादव की पत्नी शांति देवी, बेटा रविंद्र यादव और परिवार के अन्य सदस्य नीचे आए. उन लोगों ने आकाश को पकड़ने की कोशिश की. जवाब में आकाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आननफानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान राजबली यादव ने दम तोड़ दिया. अन्य सभी को गंभीर अवस्था में वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. राजबली और श्याम बली यादव दो भाई थे. आरोपी आकाश यादव श्याम बली का बेटा है. फिलहाल मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










