
'जो होना है वो होकर रहेगा', वीडियो में रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया अभी और भी टेस्ट बाकी हैं
ABP News
Deepika Shoaib Video: दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं, हाल ही में सामने आए एक व्लॉग में दीपिका इसे लेकर इमोशनल हो गईं और रोने लगीं.
टीवी की 'सिमर' यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर फैंस के बीच खासा चर्चा का विषय बनी रही हैं. कुछ महीने पहले ही दिपिका का लिवर कैंसर का ट्रीटमेंट हुआ था. जिसके बाद से ही सभी फैंस चिंतित भी नजर आए. दीपिका और शोएब भी लगातार फैंस को एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट देते रहते हैं. अब हाल ही में शोएब ने अपने नए व्लॉग में दीपिका की हेल्थ से जुड़ी कुछ जानकारी दी है. जिसके बाद दीपिका कक्कड़ काफी इमोशनल भी हो गईं.
दीपिका का आया नया रुटीनहाल ही में दीपिका कक्कड़ का नया व्ल़ॉग आया है. जिसमें उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में बात की है. शोएब ने इस व्लॉग में दीपिका का रुटीन शेयर करते हुए बताया कि, 'दीपिका को नई डाइट पर रखा गया है, उसका अब एक रपटीन है. वो सुबह 7 बजे उठती है और वॉक पर जाती है, और उसे शाम के 7 बजे के बाद कुछ भी खाने की परमिशन नहीं है.' इसके बाद दीपिका खुद कहती हैं कि उनका रेसिपी वीडियोज बनाने का बहुत मन करता है लेकिन वो ऐसा कर नहीं पा रही हैं. लेकिन फिर शोएब बताते हैं कि वो हेल्थ के कारण ऐसा नहीं कर सकती हैं. क्योंकि कोई भी रेसिपी बनाने के लिए एक्ट्रेस को काफी संय तक खड़े रहना पड़ेगा.
इमोशनल हो गईं दीपिकातो वहीं शोएब इब्राहिम इसके बाद बताते हैं कि ईद के बाद एक्ट्रेस का ब्लड टेस्ट होना है. इस बात पर ही दीपिका कक्कड़ इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. शोएब कहते हैं, 'बहुत स्ट्रॉन्ग रहती हैं ये, लेकिन कभी कभी वो सारी बातें, अब जब मैंने बोला 4 हफ्ते बाद टेस्ट हैं, तो वो सोच कर रोने लगी.' इसके बाद दीपिका कहती हैं, 'अभी एक डर बैठ गया है इस बार के बाद. आप सब भी यही कहते हो यकीन हैं. हर वक्त दिल से यही दुआ निकलती है आगे सब ठीक हो लेकिन ठीक है हम सबको पता है जो होना है वो होकर रहेगा. कोई बात नहीं'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












