
'जो तुमको हो नापसंद, वही काम करेंगे...' बिहार में कांग्रेस ने राजद की राह में दुश्वारियां खड़ी कर दीं
AajTak
कानूनी दुश्वारियां अपनी जगह हैं, लेकिन राहुल गांधी ने बिहार में आरजेडी नेतृत्व का जीना हराम कर रखा है - बिहार में कांग्रेस हर वो काम कर रही है जो लालू यादव को बिल्कुल भी पंसद नहीं है.
कांग्रेस और आरजेडी का विपक्षी खेमे में सबसे लंबा साथ रहा है, और ये रिश्ता सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर लालू यादव के सपोर्ट की मजबूत नींव पर फला-फूला है - लेकिन गुजरते वक्त के साथ रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं.
राहुल गांधी का दागी नेताओं वाला ऑर्डिनेंस फाड़ देना, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आरजेडी नेताओं का कांग्रेस नेतृत्व पर हमला और बिहार पहुंच कर कन्हैया कुमार का लालू-राबड़ी और नीतीश शासन से एक साथ हिसाब मांगना - ये सब ऐसे वाकये हैं जिनकी वजह से रिश्तों की नींव पर बुरा असर पड़ा है. कन्हैया कुमार के बिहार दौरे के वक्त लालू यादव के बयान के बाद तो काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, जिसे लालू यादव ने सोनिया गांधी के साथ फोन पर बात करके सब ठीक कर लिया.
ये सब तभी से होने लगा है जबसे कमान पूरी तरह राहुल के हाथ में आ गई है. कहने को तो तेजस्वी यादव ने दिल्ली आकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी की है, और मुलाकात अच्छी भी बताई है. लेकिन, तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बनाये जाने के मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से सीधा समर्थन न दिया जाना बता रहा है कि गठबंधन के रास्ते में अभी रोड़े खत्म नहीं हुए हैं.
बात बस इतनी ही नहीं है, राहुल गांधी बिहार चुनाव से पहले हर वो काम कर रहे हैं जो लालू यादव को बिल्कुल भी पसंद नहीं है.
1. कांग्रेस की सवर्ण राजनीति से दिक्कत नहीं
लालू यादव को कांग्रेस की सवर्ण राजनीति से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कन्हैया कुमार से काफी दिक्कत है. लालू यादव चाहते हैं कि कांग्रेस सवर्णों की राजनीति में जो चाहे जीभर करे, लेकिन उससे बाहर हाथ न फैलाये.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








