
जो आयोग प्रदेश में है ही नहीं, उसका बन गया कैबिनेट मंत्री... रुतबा जमाने बधाई के होर्डिंग्स तक लगवा डाले
AajTak
MP News: फर्जी पत्र में लिखा है कि भिंड जिले के गोहद कस्बे के निवासी मनोज श्रीवास को मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.
मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड में फर्जी 'दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री' के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर एक वायरल एक फर्जी सरकारी पत्र के अनुसार शख्स को एक ऐसे विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था, जो अस्तित्व में ही नहीं है. इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंची तो कलेक्टर ने एफआईआर के निर्देश दे दिए.
जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद मनोज श्रीवास नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि फर्जी पत्र में लिखा है कि भिंड जिले के गोहद कस्बे के निवासी मनोज श्रीवास को मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.
इसके साथ ही गोहद कस्बे में श्रीवास को बधाई देते हुए एक होर्डिंग लगाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तस्वीरें हैं.
हिंदी में लिखे गए इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भिंड जिले के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर ने जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की.
एसपी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने पत्र की जांच की और पाया कि फर्जी पत्र में उल्लिखित ऐसा कोई विभाग या निगम अस्तित्व में ही नहीं है. इसके बाद मनोज श्रीवास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










