
जोधपुर से फ्लाइट के जरिए मुंबई के लिए रवाना हुआ आसाराम, इलाज के लिए मिली है पैरोल
AajTak
रेप मामले में सजा काट रहे आसाराम के साथ जोधपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी भी रवाना हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के खपोली स्थित माधव बाग स्थित अस्पताल पहुंचकर आसाराम अपना इलाज करवाएगा.
नाबालिग भक्त से बलात्कार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम (Asaram), इंडिगो फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुआ है. उसके साथ जोधपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी भी गए हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के खपोली स्थित माधव बाग स्थित अस्पताल पहुंचकर आसाराम अपना इलाज करवाएगा.
इलाज के लिए 7 दिन की मिली है पैरोल
आसाराम को 13 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ ने सात दिन की पैरोल दी थी. आदेश में पैरोल की अवधि अस्पताल पहुंचने के समय से गिनी जायेगी. जोधपुर पुलिस ने भी इसके लिए मंगलवार को जेल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.
आयुर्वेद उपचार की जिद्द पर मिली पैरोल
जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यौन शोषण के आरोपी आसाराम की ओर से कई बार पैरोल के लिए याचिकाएं लगाई गई लेकिन पहली बार उपचार के लिए 13 अगस्त को जस्टिस पुष्पेद्र सिंह भाटी और जस्टिस मुन्नरी लक्ष्मण की खंडपीठ ने जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सात दिन की पैरोल दी थी. आसाराम की तरफ से हमेशा यह दलील दी जाती रही है कि वह सिर्फ आयुर्वेद उपचार करवाना चाहता है. यही वजह है कि उसे इस बार सात दिन की पैरोल मिली है.
यह भी पढ़ें: 'फरलो' और 'पैरोल' पर बाहर आए राम रहीम और आसाराम, क्या है दोनों में अंतर?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










