
जोधपुर में नकल करते पकड़ी गईं ABVP की प्रांत मंत्री पूनम भाटी, NSUI ने की पद से हटाने की मांग
AajTak
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में एमए हिंदी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एबीवीपी प्रांत मंत्री पूनम भाटी को मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ा गया। NSUI ने तुरंत पद से हटाने की मांग की; विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप लगे।
जोधपुर की जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में MA हिंदी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रांत मंत्री पूनम भाटी नकल के आरोप में पकड़ी गईं. दरअसल, एग्जाम हॉल में तैनात टीचर ने उन्हें मोबाइल फोन से नकल करते हुए पाया, जिसके बाद पूनम भाटी समेत एक और छात्रा को परीक्षा कंट्रोल रूम भेजा गया. उसी समय फ्लाइंग टीम के अधिकारी भी स्थल पर पहुंचे और दोनों के खिलाफ नकल की शिकायत दर्ज की गई है.
नकल की पुष्टि होने के बाद पूनम भाटी की परीक्षा कॉपी बदल दी गई और विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की है. हालांकि, जब इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है.
NSUI कर रहा विरोध
इस घटनाक्रम के बाद NSUI पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से एबीवीपी से मांग की है कि इस प्रकार की जिम्मेदारी निभा रहे व्यक्ति को तत्काल हटाया जाए. एनएसयूआई जोधपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने सोशल मीडिया पर पूनम भाटी को तुरंत पद से हटाने की मांग की है. साथ ही एनएसयूआई ने इस मामले को लेकर जेएनवीयू के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है.
हनुमान बेनीवाल ने भी उठाए सवाल
वहीं, नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'पहले जोधपुर स्थित MBM यूनिवर्सिटी में राजस्थान सरकार के विधि मंत्री जोगाराम पटेल की पौत्री नकल करते हुए पकड़ी गई और अब भाजपा के ही छात्र संघठन ABVP की प्रांत मंत्री पूनम भाटी जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में नकल करते हुए पकड़ी गई, सत्ता के दम पर इस मामले को दबाने के लिए पूरी भाजपा लगी हुई है, मेरा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मेरा सवाल है कि विधि मंत्री की पौत्री वाले मामले को आपकी पार्टी ने दबाने का प्रयास किया,अब इस मामले को लेकर आपकी पार्टी का क्या रुख रहेगा?'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











