
जॉर्ज बुश को हटाने की जिद पर खर्चे थे करोड़ों डॉलर, अब निशाने पर PM मोदी... कौन हैं जॉर्ज सोरोस?
AajTak
Who is George Soros: अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने गौतम अडानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की. एक कार्यक्रम में सोरोस ने कहा कि अडानी पर पीएम मोदी को विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे. ऐसे में जानना जरूरी है कि जॉर्ज सोरोस कौन हैं?
Who is George Soros: अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को लेकर भारत में सियासत शुरू हो गई है. सोरोस ने कारोबारी गौतम अडानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं.
म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जॉर्ज सोरोस ने कहा, 'मोदी और अडानी करीबी हैं. अडानी ने शेयर बाजार में फंड जुटाने की कोशिश की, लेकिन वो फेल हो गए. अडानी पर स्टॉक में गड़बड़ी करने के आरोप हैं, उनके स्टॉक ताश के पत्तों की तरह ढह गए. मोदी इस मुद्दे पर चुप हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे.'
सोरोस ने आगे ये भी कहा कि ये संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ को कमजोर कर देगा और बहुत जरूरी संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने का दरवाजा खोल देगा. सोरोस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत में लोकतांत्रिक बदलाव होगा.
इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया और कहा कि विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. जॉर्ज सोरोस ने भारत के लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश की है और प्रधानमंत्री मोदी उनके निशाने पर हैं. ईरानी ने आरोप लगाया कि सोरोस भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं और अपने 'चुने हुए लोगों' से यहां सरकार चलवाना चाहते हैं.
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी जॉर्ज सोरोस को घेरा है. उन्होंने कहा, 'पीएम से लिंक अडानी घोटाला' भारत में लोकतांत्रिक बदलाव को चिंगारी देता है या नहीं, ये पूरी तरह से कांग्रेस, विपक्ष और हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर करता है. इसका जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है.
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब जॉर्ज सोरोस ने भारत के अंदरूनी मामले में दखल देने की कोशिश की है. जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोरोस ने कहा था, प्रधानमंत्री कश्मीर पर प्रतिबंध लगाकर वहां के लोगों को सजा दे रहे हैं और लाखों मुसलमानों से नागरिकता छीनने की धमकी दे रहे हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










