
'जैसे चार बच्चों को तड़पाकर मारा वैसे ही....', बोले पूनम के पति, बताया कैसे पकड़ी गई साइको किलर
AajTak
हरियाणा के पानीपत में चार मासूम बच्चों की डूबाकर हत्या का खुलासा पूरी तरह हिला देने वाला है. आरोपी पूनम को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने अपने बेटे शुभम सहित तीन बच्चियों विधि, इशिका और जिया को पानी में डुबोकर मारा. पति नवीन ने कहा कि जैसे बच्चों को तड़पाकर मारा गया, वैसी ही उसे सजा मिले.
हरियाणा के पानीपत में मासूम विधि की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि इसके पीछे इतनी खौफनाक हकीकत छिपी होगी. परिवार इस मौत को एक हादसा मान रहा था, लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि एक सीरियल मर्डर जैसा मामला है. इस पूरी कहानी के केंद्र में है सोनीपत के गांव भावड की रहने वाली पूनम, जिसे पुलिस ने चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
पुलिस पूछताछ में पूनम ने जो बताया, उसने हर किसी की रूह कंपा दी. उसने स्वीकार किया कि उसने न सिर्फ अपनी रिश्तेदार की बेटी विधि को पानी में डुबोकर मारा, बल्कि अपने तीन साल के बेटे शुभम को भी उसी तरीके से खत्म कर दिया. इसके अलावा उसने अपनी ननद की बेटी इशिका और अपने भाई की बेटी जिया की भी हत्या की थी. चारों बच्चों की मौत परिवारों ने हादसा मान ली थी, लेकिन असलियत कुछ और ही थी.
परिवार के चार बच्चों की हत्या
आरोपी पूनम के पति नवीन ने सामने आकर जो बयान दिया, उसने इस पूरे मामले को और भी खौफनाक बना दिया. नवीन ने कहा कि जैसे बच्चों को तड़पाकर पानी में डुबोकर मारा गया, ठीक वैसी ही सजा पूनम को भी मिलनी चाहिए. वह बोले कि आज भी जब उन बच्चों के दर्द की कल्पना करता हूं तो मुश्किल हो जाता है कि कोई इंसान इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है.
नवीन ने बताया कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि पूनम ऐसा कुछ कर सकती है. वह बच्चों को बहुत प्यार से पालती थी, बिल्कुल सामान्य व्यवहार करती थी. कोई भी यह सोच नहीं सकता था कि बच्चों को पालने वाली वही हाथ उन्हें इतनी सफाई से मार भी देंगे. उन्होंने कहा कि पूनम ने उनकी जिंदगी में कभी ऐसा संकेत नहीं दिया कि वह मानसिक रूप से परेशान है या किसी तरह की बीमारी से गुजर रही है.
मानसिक रूप से बीमार होने का नहीं मिला संकेत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










