
'जैसे घर का बड़ा सिर पर हाथ रख देता है, वैसा ही... ', कानपुर में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोलीं शुभम द्विवेदी की पत्नी
AajTak
ऐशान्या द्विवेदी ने आजतक से बातचीत में कहा कि जैसे घर का बड़ा कोई सिर पर हाथ रख देता है, वैसा ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर लगा. ऐशन्या ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को लगा कि उसकी पीओके में पकड़ कमजोर हो रही है, कहीं उसके कब्जे का कश्मीर भी हाथ से ना निकल जाए, इसलिए घटना को अंजाम दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है. उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी थे. उन्होंने मुझसे पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में पूछा, पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने हमसे फिर से मिलने का आश्वासन भी दिया. बता दें कि शुभम द्विवेदी की पहलगाम हमले में आतंकियों ने हत्या कर दी थी.
ऐशान्या द्विवेदी ने आजतक से बातचीत में कहा कि जैसे घर का बड़ा कोई सिर पर हाथ रख देता है, वैसा ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर लगा. ऐशन्या ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को लगा कि उसकी पीओके में पकड़ कमजोर हो रही है, कहीं उसके कब्जे का कश्मीर भी हाथ से ना निकल जाए, इसलिए घटना को अंजाम दिया. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कश्मीर में खुशहाली लौट रही थी, टूरिज्म बढ़ रहा था, ऐसे में इस तरीके की घटना रची गई, ताकि वहां के माहौल और स्थिति को बिगाड़ा जा सके.
वहीं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि हमारे परिवार ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. पूरा समाज आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है. पीएम मोदी ने हमें बताया कि आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी. इस दौरान पीएम मोदी भी भावुक हो गए. संजय द्विवेदी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी और शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा.
'हमें बहुत भावनात्मक महसूस हुआ' शुभम के पिता ने कहा कि पीएम मोदी ने जब कंधे पर हाथ रखा तो हमें बहुत भावनात्मक महसूस हुआ, भगवान प्रधानमंत्री को इतनी शक्ति दे कि वह आतंकवाद का पूरा सफाया कर सकें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










