
जैसलमेर: बुजुर्ग का अश्लील वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने वाली युवती अरेस्ट, बॉयफ्रेंड भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
युवती ने जैसलमेर में 70 साल के बुजुर्ग का वीडियो बनाया था, जिसमें वह उसे बहला-फुसलाकर अश्लील हरकतें करती नजर आई. उस समय बॉयफ्रेंड ड्राइवर की सीट पर था. वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड किया गया था
Rajasthan News: जैसलमेर पुलिस ने एक बुजुर्ग का पोर्न वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने वाली युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.
जैसलमेर के सर्किल ऑफिसर रूप सिंह इंदा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के डोडाघाट की रहने वाली स्मृति जैन (23) और बिहार के वैशाली के रहने वाले शानू कुमार (28) को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर जैसलमेर लाया. आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं.
आरोपियों पर दौसा जिले में बनाए गए वीडियो सहित अन्य वीडियो बनाने का शक है. युवती ने जैसलमेर में 70 साल के बुजुर्ग का वीडियो बनाया था, जिसमें वह उसे बहला-फुसलाकर अश्लील हरकतें करती नजर आई. उस समय शानू कुमार ड्राइवर की सीट पर था. वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड किया गया था और मामला बीती 4 मई को सामने आया.
वीडियो सामने आने के बाद जैसलमेर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तनोट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
वीडियो में युवती और उसका साथी सुनसान जगह पर कार रोककर भेड़-बकरी चरा रहे बुजुर्ग को बुलाते हैं. बाद में बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकतें फिल्माई गईं.
हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दौसा के पास एक युवती एक व्यक्ति के साथ अश्लील हरकतें करती नजर आ रही है. आरोपी ने व्यक्ति से दौसा की दूरी पूछने के बहाने कार रोकी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










