
जैश का गढ़, लश्कर से भी लिंक... भारत की एयरस्ट्राइक का टारगेट क्यों बना PAK का बहावलपुर
AajTak
पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने प्रहार शुरू कर दिया है. मंगलवार देर रात को भारत की सेना ने पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है, इसके बाद से ही पाकिस्तान में हाहाकार मचा है.
भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर रातभर चले अभियान के तहत हमले किए. पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग DG ISPR ने कोटली, मुरीदके और बहावलपुर समेत नौ स्थानों पर भारतीय हमलों की पुष्टि की है. इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे, जो पिछले तीन दशकों से भारत पर बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं.
बहावलपुर ही क्यों?
पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है. यह शहर लाहौर से लगभग 400 किमी दूर है और यहां JeM का मुख्यालय 'जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह' परिसर में स्थित है, जिसे उस्मान-ओ-अली कैंपस भी कहा जाता है. यह परिसर 18 एकड़ में फैला हुआ है और JeM के लिए भर्ती, फंडिंग और ट्रेनिंग का केंद्र है. भारतीय हमले में यह मस्जिद भी निशाने पर थी. JeM का संस्थापक मौलाना मसूद अजहर बहावलपुर का ही रहने वाला है और यहीं एक भारी सुरक्षा वाले परिसर में रहता है.
यह भी पढ़ें: रात 1:30 बजे एयर स्ट्राइक और आतंक के 9 अड्डे धुआं-धुआं... पढ़ें- आधी रात हुए ऑपरेशन सिंदूर के बड़े अपडेट
जैश-ए-मोहम्मद (JeM) पर आधिकारिक रूप से 2002 में प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन यह कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित रही. संगठन को अपने कैंप को पूरी तरह संचालित करने की आजादी दी गई. JeM का कैंप पाकिस्तान की 31 कॉर्प्स के मुख्यालय- एक आर्मी कैंट- से कुछ ही दूरी पर स्थित है. बताया जाता है कि बहावलपुर में एक खुफिया परमाणु ठिकाना भी मौजूद है. कैंप की इस छावनी के पास मौजूदगी ISI की ओर से JeM को दिए जा रहे समर्थन और सुरक्षा का सबसे बड़ा सबूत है.
जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










