
जैकलीन फर्नांडिस से मनी लॉन्ड्रिंग केस में 8 घंटे हुई पूछताछ, कई सवालों के नहीं दे पाईं जवाब
AajTak
मुख्य गवाहों और आरोपियों के कई बयानों से ये खुलासा हुआ है कि वीडियो कॉल के जरिए जैकलीन लगातार सुकेश के संपर्क में थी. दूसरी ओर सुकेश ने भी जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स देने की बात कुबूल की है. ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त कर ली है. ईडी ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला भी सीज कर लिया था. बंगले से करीब 82 लाख रुपए कैश, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई थीं.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली स्थित EOW दफ्तर में पेश हुईं. अभिनेत्री से इस मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ चली. डीसीपी रैंक के अधिकारियों ने पूछताछ की. फिलहाल उन्हें कल पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. जैकलीन के जवाबों पर सीनियर अफसर डिस्कस करेंगे, इसके बाद तय करेंगे कि पूछताछ के लिए दोबारा बुलाना है या नहीं.
जानकारी के मुताबिक पहले पिंकी ईरानी और जैकलीन के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए उसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान जैकलीन कुछ सवालों के जवाब देने से बचीं. कई सवालों पर ईरानी और जैकलीन के जवाब मेल नहीं खा रहे हैं. पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस की मुलाकात करवाई थी.
तीसरे समन पर पेश हुईं जैकलीन
दिल्ली पुलिस की EOW शाखा ने इससे पहले भी जैकलीन को पूछताछ के लिए दो बार (12 September और 29 August) समन भेजा था, लेकिन जैकलीन पुलिस के सामने पेश नहीं हुई थी. तीसरा समन जारी करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस को पेश होने के सख्त निर्देश दिए थे.
ये अफसर कर रहे पूछताछ

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









