
जेल से इलाज के बहाने निकला और प्रहरियों के साथ मसाज कराने पहुंच गया Spa सेंटर... चकमा देकर भागा लूट का आरोपी
AajTak
Ratlam News: जेल में बंद रोहित शर्मा इलाज के बाद जेल प्रहरियों के साथ मसाज कराने रतलाम के स्पा सेंटर पहुंच गया और चकमा देकर भाग निकला. रतलाम के स्पा सेंटर से बंदी के भागते हुए का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार शाम को सामने आया है.
MP News: उज्जैन जिले की खाचरौद उप जेल में बंद 18 लाख रुपए की लूट का एक आरोपी रतलाम के एक स्पा सेंटर से फरार हो गया. आरोपी के सपा सेंटर से फरार होने का सीसीटीवी सामने आया है. घटना के बाद रतलाम सर्किल जेल के अधीक्षक ने दोनों जेल प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया है.
बीती 28 जनवरी का यह मामला है. खाचरोद उपजेल में 18 लाख रुपए की लूट मामले मे बंद आरोपी रोहित शर्मा पिता अनिल शर्मा निवासी ग्वालियर इलाज के बहाने जेल प्रहरियों के साथ सिविल अस्पताल के लिए निकला था. लेकिन वह जेल प्रहरियों के साथ मसाज कराने रतलाम के स्पा सेंटर पहुंच गया और चकमा देकर भाग निकला. रतलाम के स्पा सेंटर से बंदी के भागते हुए का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार शाम को सामने आया है.
दरअसल, उज्जैन जिले के नागदा में प्रकाशनगर स्थित शिवा बाबा फ्रूट्स कंपनी की शराब दुकान पर 25 दिसंबर 2024 को ग्वालियर के कौशल गुर्जर समेत 5 आरोपियों ने 18 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. मंडी थाना पुलिस ने 30 दिसंबर को लूट में शामिल आकाश जाटव, राहुल, सन्नी और रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया था. कोर्ट के आदेश पर इन चारों आरोपियों को 5 जनवरी 2025 को उपजेल खाचरौद भेजा.
रोहित शर्मा के पैर में चोट लगी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था. पैर में तकलीफ अधिक होने पर मुख्य जेल प्रहरी राजेश और प्रहरी नितिन आरोपी बंदी रोहित शर्मा को मंगलवार की सुबह खाचरौद सरकारी अस्पताल लेकर गए थे. उपचार के बाद अस्पताल से रवाना हो गए. इसके बाद से ही जेल प्रहरी और आरोपी की कोई जानकारी नहीं आई. शाम को मुख्य जेल प्रहरी ने आरोपी रोहित के फरार होने की सूचना दी.
सूचना पर खाचरोद जेल के सहायक जेल अधीक्षक एसएस राणावात ने जेल प्रहरियों पर शंका जताई. पूछताछ में जेल प्रहरियों ने आरोपी को रतलाम स्पा सेंटर ले जाने की बात कही. रतलाम से भागने की जानकारी मिलने के बाद उज्जैन पुलिस रतलाम स्पा सेंटर से सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर भी जब्त कर ले गई. घटना की जांच रतलाम सर्किल जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने शुरुआती जांच के बाद दोनों प्रहरियों को संस्पेंड कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










