
जेल में VVIP ट्रीटमेंट और वीडियो कॉल की आजादी... कन्नड़ एक्टर दर्शन के खिलाफ अब बड़ा एक्शन!
AajTak
बेंगलुरु में हुए रेणुका स्वामी मर्डर केस में परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा को बेलगाम या बेल्लारी जिला जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. यह कार्रवाही उनकी एक वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद की जा रही है, जिसमें उन्हें जेल के अंदर वीवीआईपी ट्रीटमेंट के साथ देखा जा सकता है.
बेंगलुरु के रेणुका स्वामी मर्डर केस में परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा को बेलगाम या बेल्लारी जिला जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. यह कार्रवाही उनकी एक वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद की जा रही है, जिसमें उन्हें जेल के अंदर वीवीआईपी ट्रीटमेंट के साथ देखा जा सकता है. इस मामले में सरकार ने जेल के सात अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है. जेल अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है.
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनमें जेलर शरण बसप्पा अमिंगद और प्रभु एस खंडेलवाल, सहायक जेलर एल एस कुप्पेस्वामी और श्रीकांत तलवार, हेड वार्डर वेंकप्पा, संपत कुमार और वार्डर के बसप्पा शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया था. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम जांच के लिए जेल में भेजी थी.
कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा वायरल वीडियो में कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. क्लिप की शुरुआत पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक शख्स से होती है, जो वीडियो कॉल पर दूसरे व्यक्ति को गर्मजोशी से मुस्कुराता हुआ देखता है. जैसे-जैसे कॉल आगे बढ़ती है, दूसरा शख्स अपने चेहरे से कैमरा हटाकर दूर चला जाता है. वो मोबाइल को पास में खड़े किसी व्यक्ति को थमा देता है. कुछ ही देर बाद, मोबाइल स्क्रीन पर एक्टर दर्शन का चेहरा दिखाई देता है.
दर्शन खुशी से हाथ हिलाकर उस आदमी का अभिवादन करते हैं. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती है. इससे पहले उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें जेल के अंदर उनको वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. इस तस्वीर में वो तीन कैदी दोस्तों के साथ जेल के लॉन में बैठे हुए दिखाई देते हैं. सभी लोग चाय और सिगरेट पी रहे होते हैं. उनके साथ दिख रहे एक शख्स का नाम विल्सन गार्डन नागा है, जो कि एक कुख्यात गैंगस्टर है.
दर्शन थुगुदीपा और उनकी महिला मित्र एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा सहित कई आरोपियों को रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. 33 वर्षीय ऑटो चालक रेणुका को 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास मृत पाया गया था. रेणुका स्वामी, जो दर्शन के प्रशंसक थे, को अभिनेता के निर्देश पर एक गिरोह ने अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी, क्योंकि पवित्रा को परेशान कर रहे थे.
21 अगस्त को बेंगलुरु की एक अदालत ने दर्शन, पवित्रा और अन्य की न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ा दी. वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए रेणुका स्वामी के पिता शिवा गौड़ा ने राज्य सरकार से अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा, "जब दर्शन ने घर का बना खाना मांगा, तो उसे इसकी अनुमति नहीं दी गई. हमें पुलिस और न्याय प्रणाली पर भरोसा है.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










