
जेल में सुपारी, 4 हफ्ते की रेकी, 3 शूटर और 6 गोलियां... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक क्या खुलासे हुए?
AajTak
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि पटियाला जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी के मर्डर की साजिश रची थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने में मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम मुख्य तौर पर सामने आया. बताया जा रहा है कि वह इस प्लानिंग का कर्ता-धर्ता था.
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन फरार हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस बीच खबर है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश कथित तौर पर पटियाला जेल में रची गई थी.
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि पटियाला जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी के मर्डर की साजिश रची थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने में मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम मुख्य तौर पर सामने आया. बताया जा रहा है कि वह इस प्लानिंग का कर्ता-धर्ता था.
बता दें कि गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने रविवार को बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की थी. इनमें से धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जीशान, शुभम लोनकर और शिव कुमार फरार हैं. प्रवीण को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. प्रवीण और शुभम भाई हैं.
कैसी रची गई थी हत्या की साजिश?
21 साल के जीशान को जालंधर पुलिस ने 2022 में मर्डर और डकैती के जुर्म में गिरफ्तार किया था. सूत्रों का कहना है कि वह पटियाला जेल में बंद था, जहां उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ गुर्गों से हुई, जिन्होंने उसे बाबा सिद्दीकी को मारने की सुपारी दी.
इसी साल सात जून को जेल से रिहा होने के बाद जीशान ने गुरमेल सिंह से हरियाणा के कैथल में मुलाकात की. पुलिस के मुताबिक, जीशान ही सिद्दीकी की हत्या की साजिश के संबंध में गुरमेल, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार को डायरेक्शन दे रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










