
जेलेंस्की के कॉल को ट्रंप ने स्पीकर पर डाला! साथ बैठे थे एलन मस्क, 7 मिनट के कॉल में क्या हुआ?
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अपने आवास मार-ए-लागो में एलन मस्क के साथ थे. इस दौरान जेलेंस्की ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए फोन किया. ट्रंप ने फोन को स्पीकर पर रख दिया और मस्क ने भी जेलेंस्की से बात की. जेलेंस्की ने रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन को स्टारलिंक के माध्यम से कम्युनिकेशन प्रदान करने में मदद के लिए मस्क को धन्यवाद दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद दुनिया के कई नेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव के अगले दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बधाई देने के लिए ट्रंप को फोन किया. इस दौरान ट्रंप एलन मस्क के साथ थे, जिन्होंने फोन पर जेलेंस्की से बात की. सीएनएन के मुताबिक यह बातचीत 'सकारात्मक' रही.
सात मिनट तक चली कॉल
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अपने आवास मार-ए-लागो में एलन मस्क के साथ थे. इस दौरान जेलेंस्की ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए फोन किया. ट्रंप ने फोन को स्पीकर पर रख दिया और मस्क ने भी जेलेंस्की से बात की. जेलेंस्की ने रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन को स्टारलिंक के माध्यम से कम्युनिकेशन प्रदान करने में मदद के लिए मस्क को धन्यवाद दिया.
सूत्रों ने कहा कि यह कॉल लगभग सात मिनट लंबी थी जिसमें किसी पॉलिसी पर चर्चा नहीं हुई. जेलेंस्की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने बुधवार को ट्रंप को फोन किया और जीत की बधाई दी.
जेलेंस्की को 'सेल्समैन' बता चुके हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत ने यूक्रेन को चिंता में डाल दिया है. दरअसल, रूस के खिलाफ करीब तीन वर्षों से चल रहे युद्ध में यूक्रेन विदेशी सैन्य सहायता पर निर्भर है, विशेष रूप से अमेरिका पर. ट्रंप, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य और आर्थिक मदद की आलोचना करते रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










