
जेफ़री एपस्टीन फ़ाइल्स की सुनवाई के दौरान हंगामा और तीखी बहस
BBC
जेफ़री एपस्टीन फ़ाइल्स को लेकर अमेरिकी संसद की एक न्यायिक समिति में सुनवाई के दौरान अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पोम बोंडी से तीखे सवाल पूछे गए.
यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइलों की 'हैंडलिंग' को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में सुनवाई उस समय हंगामे में बदल गई जब अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने न्याय विभाग का बचाव किया है.
बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान कई मुद्दों पर पाम बोंडी से काफ़ी तीख़े सवाल पूछे गए.
हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की न्यायिक समिति के सामने बोंडी की गवाही कई बार तल्ख़ बहस में तब्दील हो गई.
एक मौक़े पर बोंडी ने डेमोक्रेट सदस्य को "बेकार हो चुका हारने वाला" तक कहा. एक अन्य तीखे विवाद के बाद एक सांसद ग़ुस्से में बैठक से बाहर चले गए.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
चार घंटे चली सुनवाई की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












