
जेफरी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी बनाया था शिकार, अमेरिकी न्याय विभाग तलाश में जुटा, कैसे हुआ खुलासा?
ABP News
Jeffrey Epstein: यौन अपराधी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी शिकार बनाया है. अब उस लड़की को न्याय विभाग के अधिकारी मुआवजा दिलाने के लिए तलाश कर रहे हैं.
यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की फाइल्स ने दुनिया में हल्ला मचाया हुआ है. एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. अब खुलासा हुआ है, जो भारत से जुड़ा हुआ है. इस खुलासे में एक लड़की का जिक्र है, उसे भी जेफरी एपस्टीन ने अपना शिकार बनाया है. यह जानकारी खुद अमेरिकी न्याय विभाग ने दी है.
'द संडे गार्जियन' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 6 साल पहले एक ईमेल लिखा गया था. इसमें पता चला था कि यौन अपराधी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी शिकार बनाया है. अब उस लड़की को न्याय विभाग के अधिकारी मुआवजा दिलाने के लिए तलाश कर रहे हैं. लड़की से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. ईमेल में प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए, उसे छुपाया गया है.
इस इमेल को 13 जनवरी 2020 को लिखा गया था. ईमेल में पीड़िता का केस लड़ रही एडवर्ड पोटिंगर एलएलसी के वकील ब्रिटनी हेन्डरसन अमेरिका के अधिकारियों को ईमेल कर जानकारी देती हैं, इसमें वह कहती हैं कि कुछ पीड़ित लड़की थैरेपी लेना चाहती हैं. इसी ईमेल में एक लड़की का भी जिक्र है. वह पीड़ित लड़की के बारे में बताते हुए लिखती हैं कि वो अभी भारत में ही हैं. क्या अमेरिका का प्रशासन किसी तरह की मदद कर सकते हैं? क्या उसे थेरेपी के 6 फ्री सेशन मिल सकते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि वो जानना चाहती हैं, कि ये सर्विस भारत में उस लड़की को मिल सकती है. इस ईमेल के जबाव में अमेरिकी न्याय विभाग ने लड़की को मुआवजा देने और उनकी मानसिक स्थिति को ठीक करने की बात कह रहे हैं.
अमेरिका में ये सुविधा न्यूयॉर्क के ऑफिस ऑफ विक्टिम सर्विस के तहत दी जाती है. इसका एक इमरजेंसी विक्टिम सहायता कोष भी है. अब अमेरिकी अधिकारी लड़की की जानकारी जुटा रहे हैं.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












