
जेपी नड्डा ने चीन की तारीफ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, 'न्यू लुक' पर भी कसा तंज
AajTak
Seedhi Baat With JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आजतक के खास प्रोग्राम सीधी बात में कहा कि नॉर्थ ईस्ट के चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं. नॉर्थ ईस्ट पहले हिंसाग्रत क्षेत्र माना जाता था. पीएम खुद 50 बार से ज्यादा नॉर्थ ईस्ट जा चुके हैं. नड्डा ने राहुल गांधी को लेकर भी तंज कसा है.
Seedhi Baat With JP Nadda: उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को आजतक के खास कार्यक्रम सीधी बात में सुधीर चौधरी के सवालों के जवाब दिए. इस बातचीत में नड्डा से चुनावी रणनीति से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन की तारीफ करने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. नड्डा ने राहुल के न्यू लुक पर भी टिप्पणी की है.
जेपी नड्डा ने तीन राज्यों के चुनावी नतीजों पर कहा कि ये रिजल्ट दो दिन के नहीं है. ये पीएम की दूरदृष्टि की सोच, संकल्प और कड़ी मेहनत के बाद मिले हैं. नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में से सात में बीजेपी सरकार में शामिल हैं. जिसमें से पांच में हम रिपीट हो चुके हैं. ये बताता है कि जब मोदी पीएम बने, तब नॉर्थ ईस्ट के देखने को नजरिया क्या था? बंद, ब्लॉकेट, टारगेट किलिंग... ये वहां के बारे में लोगों की सोच थी. आज वहां सबको साथ लेकर चलना और डेवलपमेंट के रूप में पहचान बन गई है. ट्राइबल और ईसाई समुदाय का भी बीजेपी को समर्थन मिला है.
मैं मंदिर जाता हूं तो खबर क्यों नहीं बनती: जेपी नड्डा
नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा- उनको बीजेपी की कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है. ये अच्छी बात है. वो अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएं, ये अच्छी बात है. मुझे उन पर कमेंट करने की जरूरत नहीं है. कोई जनेऊ लगाकर घूम रहा है तो कोई मंदिर में जाकर खबर बन रहा है, लेकिन जब मैं जाता हूं तो कोई न्यूज क्यों नहीं बनती है. क्योंकि हम ऑरिजनली इन चीजों से जुड़े रहे हैं. आपने तपस्या शुरू की है तो आपको बधाई देता हूं. ये तपस्या और साधना के माध्यम से सही स्थान पर ले जाए और आपको सद्बुद्धि आए, ये बहुत अच्छी बात है. हम तो चाहेंगे कि हेल्थी कंप्टीशन हो.
ब्रांडिंग से नहीं जीते जाते गरीबों के दिल: नड्डा
नड्डा ने कैंब्रिज में राहुल गांधी के नए लुक पर कहा- मैं कहता हूं कि ब्रांडिंग करना, अपने लुक्स के माध्यम से पॉलिटिक्स करने का जमाना चला गया है. अब जो ऑरिजनल है, वो देखा जाता है. लोगों में मार्केटिंग शब्द है तो है. लेकिन सही बात तो यह है कि पॉलिटिक्स सेवा भाव से किया जा रहा है तो गरीबों को दिल तो मेहनत से ही जीता जाता है. ब्रांडिंग करके और लुक से नहीं जीता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










