
जून में बढ़ेगी वैक्सीन की सप्लाई, 12 करोड़ डोज होगी मौजूद, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को मिलेंगे 6 करोड़ डोज
AajTak
जून में केंद्र के पास वैक्सीन की 12 करोड़ डोज होगी, जिसमें करीब 6 करोड़ डोज राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को दी जाएगी, बाकी 6 करोड़ डोज भी केंद्र, राज्यों को देगी, लेकिन इन्हें 44 साल से अधिक उम्र के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर को ही लगाया जाएगा.
देश में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच एक अच्छी खबर आई है. जून महीने में केंद्र सरकार के पास वैक्सीन की 12 करोड़ डोज होगी, जिसमें करीब 6 करोड़ डोज राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को दी जाएंगी, बाकी 6 करोड़ डोज भी केंद्र, राज्यों को देगी, लेकिन इन्हें 44 साल से अधिक उम्र के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर को ही लगाया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जून में करीब 12 करोड़ (11,95,70,000) खुराक उपलब्ध होंगी. इसमें से फ्रंटलाइन वर्कर और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार, राज्यों को 6.09 करोड़ (6,09,60,000) खुराक की आपूर्ति करेगी. इसके अलावा राज्य और निजी अस्पतालों द्वारा प्रत्यक्ष खरीद के लिए 5.86 करोड़ (5,86,10,000) से अधिक खुराक उपलब्ध होंगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










