
जीशान ने बिल्डर लॉबी पर उठाई उंगली, पुलिस पर लगाए ये सनसनीखेज इल्जाम... बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्या छुपा रही है पुलिस?
AajTak
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को क्लीन चिट दे चुकी है. उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को इस केस का असली मास्टरमाइंड बताया गया है. लेकिन बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी ने चार्जशीट पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को क्लीन चिट दे चुकी है. उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को इस केस का असली मास्टरमाइंड बताया गया है. लेकिन बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी ने चार्जशीट पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. जीशान का कहना है कि मुंबई पुलिस असली कातिल और कत्ल की असली वजह को छुपाने की कोशिश कर रही है. उनका इल्जाम है कि उन्होंने पुलिस को ऐसे कई नाम बताए हैं जिन पर उन्हें शक है.
जीशान सिद्दीकी का कहना है कि मुंबई पुलिस सारा इल्जाम लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर डालकर केस को निपटाने की कोशिश कर रही है. जबकि जिन बिल्डर लॉबी पर उन्होंने शक जताया उनमें से आजतक एक से भी पूछताछ नहीं की गई. उनका ये भी सवाल था कि जब बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के असली साजिशकर्ता पुलिस के हाथ ही नहीं लगे, तो फिर पुलिस ने कत्ल की वजह कहां से ढूंढ निकाली. दरअसल, मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की है.
इस चार्जशीट में कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जबकि असली साजिशकर्ता के तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम चार्जशीट में दर्ज किया है. हैरानी की बात ये की बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस को क्लीन चिट दे रखी है. उसका नाम चार्जशीट में कहीं नहीं है. इसी के बाद से ही चार्जशीट को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. जीशान मुंबई पुलिस से सीधा सवाल करते हैं कि क्या अनमोल ने बाबा की हत्या की बात स्वीकार की है?
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई को क्लीन चिट देने के अलावा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की तरफ से सोमवार को स्पेशल मकोका कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में बाबा सिद्दीकी के कत्ल की वजह को लेकर भी कई सवाल उठते हैं. इन सवालों पर बात करने से पहले मुंबई पुलिस की चार्जशीट की ज़ुबानी बाबा सिद्दीकी के कत्ल की कहानी सुन लेते हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के कत्ल की चार वजह थी. पहली बीते साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर शूटआउट की प्लानिंग की नाकामी. दूसरी शूटआउट के बाद सलमान खान की सुरक्षा घेरा का बढ़ाया जाना. तीसरी बाबा की सलमान से दोस्ती.
चौथी बाबा सिद्दीक़ी की कथित तौर पर दाऊद इब्राहीम से नज़दीकी. मुंबई पुलिस के मुताबिक बीते साल 14 अप्रैल को सलमान के घर जो गोलियां चलाई गई थीं तब लॉरेंस गैंग का प्लान ये था कि गैलैक्सी अपार्टमेंट पर कुल 50 राउंड गोलियां दागी जाएं. शूटर गोली चलाते वक्त अपने हेलमेट उतार दें और गोली चलाने के दौरन बाइक की रफ्तार बेहद कम हो. लेकिन हुआ ये कि शूटर सलमान खान के घर के बाहर सिर्फ पांच राउंड ही गोली चला सके. बाइक की रफ्तार भी कम थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










