
जीजा ने गला घोंटकर की थी साले की हत्या, आत्महत्या का मामला बनाने शव को चंबल नदी किनारे फेंका
AajTak
Crime News: गुमशुदा युवक की मौत आत्महत्या करने से नहीं हुई, बल्कि उसे गला घोटकर मारा गया था. कातिल आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का जीजा और उसके तीन साथी निकले. 25 लाख रुपए की देनदारी को लेकर यह हत्या की गई थी और इसे बड़ी ही होशियारी से मृतक के शव को चंबल नदी में फेंक कर आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया गया था.
MP News: श्योपुर में एक गुमशुदा युवक की चंबल नदी में लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि अंधे कत्ल का निकला. पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड दी है. वहीं, पुलिस ने एक फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है.
दरअसल, गुमशुदा युवक की मौत आत्महत्या करने से नहीं हुई, बल्कि उसे गला घोटकर मारा गया था. कातिल आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का जीजा और उसके तीन साथी निकले. 25 लाख रुपए की देनदारी को लेकर यह हत्या की गई थी और इसे बड़ी ही होशियारी से मृतक के शव को चंबल नदी में फेंक कर आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया गया था.
मामला श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गुडला घाट के पास चंबल नदी का है. जहां बीती 23 मार्च की शाम सामरसा गांव निवासी भेरू गुर्जर नाम के युवक की लाश मिली थी. मृतक पिछली 18 मार्च को लापता हुआ था जिसकी 19 मार्च को मानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी.
पुलिस को शुरुआती पड़ताल में लगा कि शराब के नशे में भेरू ने खुदकुशी कर ली है. लेकिन जब ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि भेरू को आरोपी राजू गुर्जर निवासी कलारना, हीरा गुर्जर निवासी नरोला और श्याम गुर्जर निवासी बालापुरा बाइक पर जबरन बिठाकर राजस्थान की ओर ले गए थे. इस टिप पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का शक हकीकत में बदल गया.
पुलिस को जानकारी मिली कि हीरा गुर्जर ने साल 2023 में भेरू की नाबालिग बहन के साथ दरिंदगी की थी. इस मामले में गुर्जर समाज के लोगों ने राजीनामा कर दिया था. राजीनामा की शर्त के मुताबिक, आरोपी हीरा को भेरू की बहन से शादी करना पड़ी और 25 लाख रुपए बैंक अकाउंट में जमा करने के साथ ही 5 बीघा जमीन भी उसके नाम करनी थी. इस बात को लेकर आरोपी हीरा, भेरू से अंदरूनी रंजिश रखता था. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर खूनी साजिश रची और अंधे कत्ल की वारदात को अंजाम दिया.
श्योपुर एसपी अभिषेक आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश और 25 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर हत्या की है. मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. जबकि एक आरोपी फरार है. जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








