
'जिहादियों को गोली मार दो लेकिन बुलडोजर से मदरसे गिराना बंद करो', MP बदरुद्दीन अजमल की अपील
AajTak
असम की हिमंत सरकार ने बीते दो महीन के अंदर तीन मदरसे बुलडोजर से ढहा दिए हैं. बोंगाईगांव जिले के जोगीघोपा स्थिति कबाईतारी भाग- IV गांव में स्थित मरकजुल मारिफ क्वारियाना मदरसा, बारपेटा जिले के ढकलीपारा इलाके में मदरसा शेखुल हिंद महमूदुल हसन जमीउल हुडा इस्लामिक अकादमी और इस महीने की शुरुआत में मोरीगांव जिले के मोइराबारी इलाके में जमीउल हुडा मदरसा को गिराया का चुका है.
Assam Madrassa demolition: असम में मदरसों को बुलडोजर से गिराए जाने को लेकर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) प्रमुख और धुबरी के सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम सरकार से मदरसों का ध्वस्तीकरण रोकने का आग्रह किया.
सांसद ने कहा, 'अगर कहीं कोई जिहादी मिलता है तो उसे पकड़कर फांसी पर लटका दें या गोली मार दें, पार्टी को इससे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन शैक्षणिक संस्थानों (चाहे मदरसे हों या कोई अन्य शैक्षणिक संस्थान या धार्मिक संगठन) को ध्वस्त करना सही नहीं है.'
अजमल ने ध्वस्त मदरसों के लिए मुआवजे की मांग की. बीते दो महीने में राज्य सरकार तीन मदरसे गिरा चुकी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि इन मदरसों से चरमपंथी गतिविधियां चलाई जा रही हैं.
अगर कोर्ट मदरसे गिराने का आदेश दे तो ठीक है
सांसद ने कहा कि ये संस्थाएं 40 से 50 साल में आम जनता से मिले चंदे से बनी हैं. राज्य को उन्हें ध्वस्त करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य को इस मामले की उचित जांच करनी चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. अजमल बोले, 'अगर अदालत विध्वंस के आदेश देती है, तो ठीक है, लेकिन इस तरह का विध्वंस स्वीकार नहीं किया जाएगा.'
2024 के चुनाव को लेकर मुस्लिमों पर हो रहे हमले

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










