
'जिस महिला को दारोगा की पिस्टल से लगी गोली, उसके परिवार को मिलें 1 करोड़...' लोगों ने उठाई आवाज
AajTak
यूपी के अलीगढ़ में दारोगा की पिस्टल से एक महिला को गोली लग गई थी, जिसके बाद महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है. अब उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने कहा है कि महिला के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए, इसी के साथ सरकारी नौकरी भी दी जाए. वहीं ज्ञापन सौंपकर आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीते दिनों एक महिला पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने गई थी. इस दौरान महिला जब थाने में बैठी हुई थी, तभी दारोगा के हाथ में पिस्टल से गोली चल गई, जो सीधे महिला के सिर में जा लगी. इसके बाद महिला तुरंत जमीन पर गिर गई थी. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी. इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. महिला के समर्थन में अब उलेमा ए हिंद संगठन ने आवाज उठाई है.
उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसी के साथ उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मांग की गई है कि आरोपी दारोगा मनोज के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित महिला के परिवार वालों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाए.
जिलाधिकारी ने दारोगा के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच के दिए हैं आदेश
संगठन के लोगों ने कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले दारोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई अलीगढ़ एसएसपी के द्वारा की जानी चाहिए. फिलहाल एसएसपी कलानिधि नेथानी ने घटना के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया है. वहीं दारोगा के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है. इसके अलावा डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. उलमा ए हिंद के लोगों ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










