
जिस प्लेन से भारत आए पुतिन... जानिए उस पर लिखे 'Россия' का मतलब क्या है
AajTak
पुतिन जिस विशेष विमान से भारत पहुंचे हैं. उस पर लाल रंग से मोटे अक्षरों में 'Россия' लिखा हुआ है. जब वह ट्रंप से मिलने अलास्का गए थे, तब भी उनके विमान पर यही शब्द लिखे हुए थे. ऐसे में जानते हैं आखिर इस शब्द का मतलब क्या होता है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. उनके आगमन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी. पुतिन का विमान दिल्ली में लैंड करने के बाद इनके प्लेन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. क्योंकि पुतिन अपने विशेष विमान से भारत दौरे पर पहुंचे हैं.
ऐसे में इनके विमान पर जो लिखा हुआ है, उस बारे काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. लोग इसके मतलब खोज रहे हैं. आखिर पुतिन के विमान पर जो लिखा होता है, उसका मतलब क्या है.
अलास्का जाने वाले विमान पर भी लिखे थे ये शब्द व्लादिमीर पुतिन जब अलास्का गए थे, उस वक्त भी उनके विमान पर लिखे शब्द को लेकर काफी चर्चा हुई थी. अलास्का में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात प्रस्तावित थी. यह मीटिंग यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए एक प्रयास था.
विशेषज्ञों ने बताया विमान पर लिखे इस शब्द का मतलब उस वक्त विमानन क्षेत्र के उत्साही विशेषज्ञों ने डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन के विमानों की तुलना की थी. जिस विमान से पुतिन अलास्का गए थे, उसी विमान से भारत पहुंचे हुए हैं. यह विमान विशेष रूप से निर्मित इल्यूशिन IL-96 है. यह रूसी राष्ट्रपति के बेड़े का मुख्य विमान है.
यह भी पढ़ें: कितनी खतरनाक है रूस की खुफिया एजेंसी KGB, जिसमें कभी 'जासूस' थे पुतिन!
इस विमान पर लाल रंग के मोटे अक्षरों में "Россия" लिखा है. जिसका अर्थ "रूस " होता है. यह सिरिलिक वर्णमाला से लिए गए अक्षर हैं. अभी जब इनका विमान भारत पहुंचा, तो इस पर भी यही शब्द लाल रंग से लिखे हुए थे. एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया. यहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए है. पुतिन दो दिनों के दौरे पर भारत आए हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










