
जिस पुल को 42 करोड़ में बनाया, अब उसे तोड़ने में खर्च होंगे 52 करोड़, जानें पूरा मामला
AajTak
अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने का काम आने वाले 15 दिनों में शुरू किया जाएगा. इस ब्रिज को तोड़ने का खर्च 52 करोड़ रुपये होगा. साल 2017 में 42 करोड़ की लागत से बनाया गया. हाटकेश्वर ब्रिज सिर्फ 5 साल में जर्जर हो गया. इस वजह से साल 2022 से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है.
अहमदाबाद में साल 2022 से जर्जर हाटकेश्वर ब्रिज बंद है. उसके बाद इस ब्रिज को तोड़ गिराने के लिए अब तक 4 बार टेंडर निकाला गया है. अहमदाबाद नगर निगम के टेंडर की यह कहानी भी काफी दिलचस्प रही क्योंकि, इस जर्जर ब्रिज को तोड़ गिरने के लिए जारी किए गए पहले दो बार में किसी भी कांट्रेक्टर ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया था.
तीसरी बार जब टेंडर निकाला गया तो महाराष्ट्र के एक कांट्रेक्टर ने टेंडर तो भरा लेकिन अंत में वह भी खिसक गया तो मजबूरन इस ब्रिज को गिराने के लिए चौथी बार नगर निगम ने टेंडर निकाला और आख़िरकार राजस्थान के कांट्रेक्टर विष्णुप्रसाद पुंगलिया ने 52 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर भरकर इस ब्रिज को तोड़ने के लिए इंटरेस्ट दिखाया हुआ है. जिसके बाद आखिरकार अब हाटकेश्वर ब्रीज तोड़े जाने की उम्मीद बनी है.
तोड़ने के लिए चार बार निकाला गया टेंडर अहमदाबाद नगर निगम के लिए गले की फांस बन चुका अहमदाबाद का जर्जर हाटकेश्वर ब्रिज पिछले 2 साल से पूरी तरह से बंद है. इस ब्रिज का निर्माण साल 2017 में अजय इन्फ्रा नाम की कंपनी द्वारा 42 करोड़ की लागत से किया गया था. तब अजय इन्फ्रा का दावा था कि, इस ब्रिज की आयु 100 साल की होगी. लेकिन ब्रिज निर्माण के मात्र 5 साल में ही इस ब्रिज की मजबूती पर सवाल उठने शुरू होने के बाद इस ब्रिज का स्टेबिलिटी टेस्ट करवाया गया था.
पांच साल में ही जर्जर हुआ ब्रिज अलग अलग एंजेसी द्वारा दिए गए रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्रिज के निर्माण में हल्की गुणवत्ता के मटेरियल इस्तेमाल होने की स्पष्टता के बाद ब्रिज को आवाजाही के लिए संपूर्ण तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया था. हाटकेश्वर ब्रिज बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था.
42 करोड़ आई थी निर्माण लागत साल 2017 में 42 करोड़ की लागत से बना हुआ हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने का खर्च 52 करोड़ रुपये होने का अंदाज है. नियमों के मुताबिक अब यह खर्च साल 2017 में ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी अजय इन्फ्रा से ही वसूला जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










