
जिस पति ने कराई प्रेमी से शादी, अब महिला ने उस पर ही लगा दिए संगीन इल्जाम, पूरी फिल्मी है ये कहानी
AajTak
अमेठी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. जहां पति ने खुद मंदिर में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. लेकिन इसके बाद पत्नी ने ही पहले पति और पुलिस पर संगीन आरोप लगा दिए. अब पूरा मामला उलझ गया है और पुलिस जांच में जुटी है.
बहुत साल पहले एक फिल्म आई थी- 'हम दिल दे चुके सनम'. जिसमें हीरो- हीरोइन शादी हो जाती है. लेकिन हीरोइन शादी के बाद भी पति को नहीं अपनाती. वो हर हाल में अपने आशिक को पाना चाहती है. जब पति को इस बात का अहसास होता है, तो वो खुद अपनी पत्नी को ले जाकर उसके प्रेमी के हवाले कर देता है. आगे कहानी में नया ट्विस्ट आता है. ऐसा ही कुछ हुआ है कि यूपी के अमेठी जिले में.
जहां कमरौली थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. पति ने खुद मंदिर में जाकर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी और उसका हाथ खुशी-खुशी प्रेमी के हाथों में सौंप दिया. लेकिन अब इस पूरे मामले में उस फिल्म की तरह नया मोड़ आ गया है, क्योंकि खुद पत्नी ने अपने पति पर ही संगीन इल्जाम लगा रही है.
चलिए ये कहानी आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं. 2 मार्च 2025 के दिन शिव शंकर प्रजापति की शादी कमरौली थाना क्षेत्र के उत्तर गांव की रहने वाली उमा प्रजापति से हुई थी. शादी बड़े धूमधाम से हुई, लेकिन गृहस्थ जीवन शुरु होने के कुछ दिनों बाद ही रिश्ते में दिक्कतें आने लगीं. आरोप है कि उमा शादी के बाद भी अपने प्रेमी के संपर्क में बनी रही. वह लगातार फोन पर उससे बातचीत करती थी और कई बार मिलने भी जाती थी. यही बात उसके पति को नागवार गुजर रही थी. दोनों के वैवाहिक जीवन में इसी बात से तनाव रहने लगा.
लगातार विवाद, झगड़े और रिश्ते में दरार बढ़ती देख पति शिव शंकर ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया. उसने खुद पत्नी के प्रेमी को बुलाया और मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी. उसने प्रेमी के हाथों से खुद उमा की मांग में सिंदूर डलवाया और अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में थमा दिया. शिव शंकर का का कहना था कि उसने यह कदम अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए उठाया है. उसका कहा था कि आए दिन ऐसे मामलों में खून-खराबा हो जाता है. ऐसे मामलों में कई पति अपनी जान गवां चुके हैं. इसलिए उन्होंने शांतिपूर्वक ये रास्ता चुना है.
शिव शंकर का कहना है कि उसने यह कदम समाज और अपनी सुरक्षा को देखते हुए उठाया. उन्होंने कहा, “आजकल कई घटनाओं में पति-पत्नी के बीच प्रेमी के आ जाने से विवाद इतना बढ़ जाता है कि लोग जान तक गंवा बैठते हैं. मैंने सोचा कि अगर पत्नी को अपने प्रेमी के साथ ही रहना है तो उसकी मर्जी पूरी कर दी जाए. कम से कम मेरी जान तो बच गई.
लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती. प्रेमी से शादी हो जाने के बाद खुद पत्नी ने उस पर आरोपों की झड़ी लगा दी. अब उमा का कहना है कि वह अपने पति शिव शंकर के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन उसके पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं. उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से जबरन उसकी और विशाल की शादी कराई गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










