
जिस दोस्त के साथ बाहर गई थी पीड़िता, उसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुर्गापुर गैंगरेप मामले में नया मोड़
AajTak
पश्चिम बंगाल पुलिस ने दुर्गापुर गैंगरेप केस में छठे आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि छठे आरोपी के रूप में पीड़िता के उस दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसके साथ वह कैंपस से बाहर गई थी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान में कई असंगतियां मिलीं.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने पीड़िता के उस दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके साथ वह बाहर गई थी. इस मामले में अब तक पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि तकनीकी साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर केवल एक आरोपी ने ही उसके साथ बलात्कार किया. लेकिन पुलिस ने ये स्पष्ट नहीं किया कि छह में से कौन-सा आरोपी मुख्य अपराधी है.
ये घटना 10 अक्टूबर की रात की है. जब ओडिशा की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए कैंपस से बाहर निकली थी. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग उन्हें रोक लिया और उन्हें जंगल की ओर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.
पहले से शक के दायरे में था आरोपी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्गापुर गैंगरेप मामले में छठे आरोपी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान वासिफ अली के रूप में हुई है, जो कि पीड़िता का दोस्त है और पीड़िता इसी के साथ कैंपस से बाहर गई थी.
सूत्र के अनुसार, वासिफ अली शुरू से शक के दायरे में था और पिछले चार दिनों से उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी. उसके बयानों में स्पष्ट असंगतियां मिलने पर मंगलवार शाम को उसे औपचारिक रूप गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले पांच अन्य आरोपी- सफीक स्क, स्क नासिरुद्दीन और तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर चुकी है.
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को उसकी बहन की मदद से गिरफ्तार किया गया था, जिसने पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










