
जिस कपड़े से प्राइवेट पार्ट साफ किया, उसी को बर्तनों पर रखा, जूस वाले की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने जब्त की रेहड़ी
AajTak
Dehradun Juice Seller: देहरादून में एक जूस बेचने वाले की शर्मनाक और घिनौनी हरकत ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. आरोपी की यह गंदी करतूत एक मोबाइल कैमरे में कैद हो गई.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एसएसपी कार्यालय के बाहर कोर्ट तिराहे पर जूस बेचने वाले युवक की गंदी हरकत कैमरे में कैद हो गई. युवक समुदाय विशेष का है. बताया जा रहा है कि युवक पहले अपने प्राइवेट पार्ट को कपड़े से साफ कर रहा था और फिर उसी कपड़े को उसने जूस के बर्तन में डाल दिया.
घटना शनिवार की बताई जा रही है. मौके पर मौजूद एक युवती ने जब जूस बेचने वाले को शर्मनाक हरकत करते देखा, तो उसने उसे रोका और पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है?
इस पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि उसके पेट के निचले हिस्से में फुंसी हो गई थी, जिसे वह साफ कर रहा था.
इस घटना की जानकारी मिलते ही चौक क्षेत्र की चीता पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले जाया गया. शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपी की रेहड़ी को सीज कर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे.
उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रेहड़ी को सीज कर दिया और भविष्य में वहां पर रेहड़ी न खड़ी करने की हिदायत दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










