
'जिस कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में भी दूषित दवाइयां बेचीं, उसे MP में अनुमति कैसे मिल गई', IMA अध्यक्ष का EXCLUSIVE इंटरव्यू
AajTak
IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप भानुशाली ने कंपनी की पिछली करतूतों को उजागर करते हुए सरकार और ड्रग कंट्रोलर को मुख्य दोषी ठहराया है. उनका कहना है कि इस कंपनी ने पहले दक्षिण अफ्रीका में भी डीईजी (DEG) से दूषित दवाइयां बेची थीं.
MP के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी और निलंबन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है. IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप भानुशाली ने स्पष्ट कहा कि अगर डॉक्टर दोषी है तो उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाए, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि कफ सिरप के साथ जो हुआ उसके लिए डॉक्टर जिम्मेदार क्यों हैं?
डॉ. दिलीप भानुशाली ने कंपनी की पिछली करतूतों को उजागर करते हुए सरकार और ड्रग कंट्रोलर को मुख्य दोषी ठहराया है. उन्होंने खुलासा किया कि मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स ने पहले दक्षिण अफ्रीका में भी डीईजी (DEG) से दूषित दवाइयां बेची थीं. अब उसे इन उत्पादों को दोबारा बेचने की अनुमति कैसे मिली?
IMA का साफ कहना है कि दवा नियंत्रक जिम्मेदार है और इस चूक के लिए सरकार जिम्मेदार है. डॉ. भानुशाली ने आरोप लगाया कि कानूनों को सख्त करने के बजाय सरकार ने लगता है कि कंपनी को क्लीन चिट दे दी है.
आईएमए ने कहा है कि प्रोटोकॉल का पालन किया गया है और वे डॉक्टर की गिरफ्तारी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बात करेंगे. IMA यह सुनिश्चित करेगी कि डॉ. प्रवीण सोनी को रिहा किया जाए.
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आयुक्त लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी ने डॉ. प्रवीण सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन का आधार निजी प्रैक्टिस के दौरान उपचार में 'गंभीर लापरवाही' और 'अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से नहीं करने' को बताया गया है.
छिंदवाड़ा के थाना परासिया में डॉ. प्रवीण सोनी और निर्माता कंपनी मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 276 समेत औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 27A के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है..

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










