
'जिसे मैं अनु समझ रही थी वो अनवर था' इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में मिला धोखा
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर अपने जाल में फंसाने के बाद रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया. इसी बीच उसको युवक की असलियत का पता चला. इस पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के संबंध में केस दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हुआ प्यार
मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है. यहां रहने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसका कहना है कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी अनु नामक शख्स से दोस्ती हुई थी. जो कि प्यार में बदल गई.
जिसे अनु समझ रही थी वो अनवर था
युवती का आरोप है, "कुछ दिन बाद पता चला कि जिसे मैं अनु समझ रही थी वो असल में अनवर खान है. उसने अपना नाम और पहचान छिपा रखी थी. उसने जबरन संबंध भी बनाए. साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए धमकाया".
आपबीती सुनकर उड़े सबके होश

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










