
जिससे चल रही थी शादी की बात, वही भगा ले गया नाबालिग लड़की को अपने साथ
AajTak
महिला ने बताया कि जब वह अस्पताल से घर लौटी तो पाया कि बेटी घर पर नहीं थी. आस-पास के इलाकों सहित रिश्तेदारों से बेटी के बारे में पता लगाया, लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चला. कई जगह बेटी को खोजा भी, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली.
यूपी के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 11 वर्षीय नाबालिग की जिस युवक से शादी की बातचीत चल रही थी, लड़कीवालों के शादी के लिए मना करने पर वही युवक अपने रिश्तेदारों की मदद से नाबालिग को लेकर फरार हो गया. लड़की के परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़की को बरामद करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, मामला बबेरू कोतवाली के इलाके का है. यहां की रहने वाली महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 30 जून को उसकी तबीयत खराब थी. वह इलाज के अस्पताल गई हुई थी. घर पर 11 साल उसकी बेटी मौजूद थी.
पड़ोसी का जानने वाला बेटी को साथ ले गया
महिला ने आगे बताया कि जब वह अस्पताल से घर लौटी तो पाया कि बेटी घर पर नहीं थी. आस-पास के इलाकों सहित रिश्तेदारों से बेटी के बारे में पता लगाया, लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चला. कई जगह बेटी को खोजा भी, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली. महिला ने आगे बताया कि बाद में पता चला कि कमासिन थाना इलाके के रहने वाला युवक बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ बाइक से ले गया. युवक हमारे पड़ोसियों का जानने वाला है.
दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं: एसएचओ
घटना को लेकर जानकारी देते हुए बबेरू कोतवाली एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिस युवक पर नाबालिग को साथ ले जाने का किडनैपिंग का केस दर्ज कराया गया है वह नाबालिग के परिवार का रिश्तेदार है. सामने आया है कि उसी युवक से नाबालिग के रिश्ते की बात भी चल रही थी, लेकिन लड़कीवालों ने शादी से मना कर दिया था. संभवत: इसी के चलते युवक नाबालिग को अपने साथ ले गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










