
जिम ट्रेनर को युवक ने गुस्से में देखा तो लकड़ी के मुदगल से सिर में मारा, वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई के मुलुंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक जिम ट्रेनर द्वारा एक युवक की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी गई, क्योंकि वह उसे गुस्से में देख रहा था. पिटाई का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई के मुलुंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक जिम ट्रेनर द्वारा एक युवक की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी गई, क्योंकि वह उसे गुस्से में देख रहा था. पिटाई का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है.
लकड़ी के मुदगल से सिर में जिम ट्रेनर ने किया था हमला
वायरल वीडियो के मुताबिक यह पूरा मामला 17 जुलाई को मुलुंड के एक जिम का है. सुबह के दौरान युवक जिम के लिए गया था. इस दौरान वह जिम कर रहा था, उसके आस-पास जिम में अन्य लोग भी वर्कआउट कर रहे थे. इसी बीच जिम ट्रेनर ने लकड़ी का मुदगल उठाया और उसके सिर में मार दिया.
यह भी पढ़ें: आगरा: जिम ट्रेनर पति ने वजन कम कराने का किया था वादा, शादी के बाद भी नहीं हुआ पूरा, अब तलाक पर अड़ी पत्नी
युवक के सिर में आई है चोट
जिससे वह सिर पकड़कर जिम में ही बैठ गया. इस बीच जिम में वर्क आउट करने वाले अन्य लोग भी उसे बचाने आ गए. सिर में गंभीर चोट लगने के चलते युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत स्थिर है. उसके सिर में चोट आई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










