
जिम की आड़ में धर्मांतरण, विदेश भागने की साजिश... जानिए कैसे पकड़ा गया 'मिर्जापुर कांड' का मास्टरमाइंड इमरान
AajTak
मिर्जापुर के धर्मांतरण केस में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. विदेश भागने की कोशिश कर रहा मुख्य आरोपी इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. 25 हजार के इनामी इमरान को मिर्जापुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. जांच में सामने आया है कि यह रैकेट ब्लैकमेलिंग, फंडिंग और धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का हिस्सा है.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिम की आड़ में चल रहे धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पहले से जारी लुकआउट नोटिस की वजह से पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर दबोच लिया.
मिर्जापुर पुलिस की इंटेलिजेंस टीम काफी समय से इमरान की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. जैसे ही सूचना मिली कि इमरान देश छोड़ने की कोशिश कर रहा है, टीम अलर्ट हो गई. इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मिर्जापुर लाया जा रहा है. यहां पर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी.
पुलिस के मुताबिक, इमरान इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना है. उसने सबसे पहले KGN सीरीज के जिम की शुरुआत की थी. आयरन फायर KGM जिम का मालिक इमरान ही था, जिसने अपने भाई और जीजा को इस नेटवर्क में शामिल किया था. जिम के जरिए हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जाता था और फिर धीरे-धीरे उन्हें जाल में फंसाया जाता था.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़कियों को रिझाने के लिए महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस ने एक XUV गाड़ी को भी कब्जे में लिया है, जिसका इस्तेमाल इसी काम के लिए किया जाता था. इमरान की कंपनी को सीज कर दिया गया है और उसके बैंक ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है. इस गैंग से जुड़ी 25 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है.
बताया जा रहा है कि धर्मांतरण केस के आरोपी फरीद और इरशाद के बैंक खातों से हर महीने लाखों रुपए का लेनदेन हो रहा था. जांच एजेंसियों को शक है कि यह पैसा धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों से आया है. जांच में यह भी सामने आया है कि यह गैंग किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. हिंदू लड़कियों को खासतौर पर टारगेट किया जाता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










