
जिम्बाब्वे का जंगल... शेर, तेंदुए और लापता बालक, जिंदा रहने के लिए इस लिटिल 'बेयर ग्रिल्स' की होशियारी कमाल है!
AajTak
जिम्बाब्वे का 8 साल का एक बच्चा पुंडु ने कारनामा कर दिखाया है. वो घने जंगलों में खो गया था. शेर, तेंदुए और हाथियों से भरे जंगल में. यहां पुंडु को काम आई अपने गांव की तरकीब. गांव में पुंडु को पानी के लिए न सिर्फ जमीन खोदने का तरीका बताया जाता था बल्कि ये तर जमीन की पहचान भी सिखाई जाती थी. पुंडु को ये सीख काम आई.
डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम मैन वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स को आप कठिनतम परिस्थितियों में जिंदा रहने के गुर सिखाते हुए जरूर देखे होंगे. घनघोर जंगलों में कैसे जानवरों से बचना है, कड़कती धूप में पानी का जुगाड़, जंगली वृक्षों से खाने लायक फल चुनना ऐसे तमाम हुनर बेयर ग्रिल्स टीवी स्क्रीन पर लोगों को सिखाते रहे हैं.
बात भारत से हजारों मील दूर जिम्बाब्वे की है. यहां जंगलों में बसे एक गांव में 7 या 8 बरस का एक प्यारा बच्चा था. नाम था टिनोटेंडा पुंडु. पुंडु ने बेयर ग्रिल्स के शोज तो नहीं देखे थे लेकिन उसने अपनी छोटी सी जिंदगी में जिंदा रहने के कारगर तरीके जरूर सीखे थे.
टिनोटेंडा पुंडु उत्तरी जिम्बाब्वे के एक गांव में रहता था. एक दिन वो अपने गांव से भटक कर घने जंगलों में चला गया. 8 साल का बालक, न रास्ता मालूम न कोई मदद करने वाला. पुंडु भटकता भटकता भटकता बीच जंगल में चला गया. अब संयोग देखिए ये जंगल नहीं दरअसल लॉयन सैंक्चुरी था. इसका नाम है माटुसाडोना नेशनल पार्क (Matusadona National Park).
शेरों से आबाद और जानलेवा हालात के बीच माटुसाडोना नेशनल पार्क में शुरू हुई 8 साल के इस बच्चे की जिंदा रहने की जद्दोजहद.
पुंडु का गांव सूखे से प्रभावित है. गांव में पुंडु को पानी के लिए न सिर्फ जमीन खोदने का तरीका बताया जाता था बल्कि ये तर जमीन की पहचान भी सिखाई जाती थी. पुंडु को ये सीख काम आई. उसने जंगल में डंडे की मदद से नदी के किनारे को खोदना शुरू किया. उससे जो पानी निकलता उससे वो अपनी प्यास बुझाने लगा और जिंदा रहने लगा.
💫 A boy missing & found in Matusadonha game park A true miracle in remote Kasvisva community, Nyaminyami in rural Kariba, a community where one wrong turn could easily lead into a game park. 8-year-old Tinotenda Pudu wandered away, lost direction & unknowingly headed into the… pic.twitter.com/z19BLffTZW

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









