
'जिन्हें महाराष्ट्र की जनता ने नकारा... वो जनादेश को नकार रहे', राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
AajTak
राहुल गांधी का शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख प्रकाशित हुआ था, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 'लोकतंत्र में धांधली' कैसी की जाती है, इसका उदाहरण है. उन्होंने चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरापे लगाया था और कहा था कि यह 'मैच फिक्सिंग' अगली बार बिहार में होगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में चुनावी धांधली के आरोप लगाने के लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा खारिज किये जाने के बाद अब कांग्रेस नेता बार-बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान कर रहे हैं. फडणवीस ने कहा, 'राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान करते हैं. वह बार-बार जनादेश का अनादर करते हैं. लोगों ने राहुल गांधी को नकार दिया है और बदले में वह लोगों को नकार रहे हैं. इससे कांग्रेस पार्टी और भी अधिक पतन की ओर बढ़ेगी.'
राहुल गांधी का शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख प्रकाशित हुआ था, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 'लोकतंत्र में धांधली' कैसी की जाती है, इसका उदाहरण है. उन्होंने चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरापे लगाया था और कहा था कि यह 'मैच फिक्सिंग' अगली बार बिहार में होगी. चुनाव आयोग ने तुरंत इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि एक प्रतिकूल चुनावी नतीजे के बाद संवैधानिक संस्था को बदनाम करना बिल्कुल बेतुका है.
Rejected by people, now he rejects people’s mandate @IndianExpresshttps://t.co/PpsuX7lCbb जनतेने ज्यांना नाकारले, ते जनादेशाला नाकारतात !@LoksattaLivehttps://t.co/JSDeGr3LjI जनता त्यांना नाकारते, ते जनादेशाला नाकारतात ! @lokmat https://t.co/TEPSGxvzb8 https://t.co/mj9sXLtmo9 pic.twitter.com/Lq85A933Ak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को इंडियन एक्सप्रेस में ही एक आर्टिकल लिखकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नता से सवाल पूछा, 'लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार संदेह जताकर, यह देश को किस दिशा में ले जाया जा रहा है? किस तरह का जहर फैलाया जा रहा है?' पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की. महा विकास अघाड़ी में शामिल किसी भी पार्टी- कांग्रेस को 16 सीटें, शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटें और एनसीपी (एसपी) को 10 सीटें- विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं, जो छह दशकों में पहली बार हुआ.
यह भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र चुनाव फिक्सिंग' लेख पर रार... अब राहुल गांधी ने मांगी मतदाता सूची और CCTV फुटेज, EC बोला- आरोप बेतुका और निराधार
देवेंद्र फडणवीस ने अपने आर्टिकल में कहा, 'मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र में हार से कितना दुख पहुंचा होगा. लेकिन अगर आप इसी तरह किसानों, महिलाओं, नागरिकों और महाराष्ट्र की जनता की इच्छा का अपमान करते रहेंगे, तो राज्य की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी. मुख्यमंत्री और जनता के सेवक के तौर पर मैं महाराष्ट्र की जनता के इस तरह के अपमान की हमेशा निंदा करूंगा.' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिहार सहित आगामी विधानसभा चुनावों में हार के लिए अभी से बहाने तैयार कर रहे हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









