
जिन्ना करते थे बलूचिस्तान की आजादी की वकालत, मगर... समझें- पाकिस्तान से अलग क्यों होना चाहता है ये प्रांत?
AajTak
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है. उसके बावजूद ये विकास से कोसों दूर है. यहां आतंकवाद और हिंसा होती रहती है. यहां के लोग पाकिस्तान से आजादी की मांग करते हैं. ऐसे में समझते हैं कि बलूचिस्तान कैसे पाकिस्तान का हिस्सा बना? और यहां आजादी की मांग क्यों होती है?
बलूचिस्तान के तुरबत में नेवल बेस पर हमले की कोशिश को पाकिस्तानी सेना ने नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान ने इसे आतंकी हमला बताया है.
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने दावा किया है कि तुरबत के पीएनएस सिद्दिक बेस पर आतंकियों ने सोमवार रात हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन सेना ने तुरंत इसका जवाब देते हुए इस कोशिश को नाकाम कर दिया.
आईएसपीआर ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर्प्स के सिपाही नोमान फरीद की मौत हो गई है. पाकिस्तानी सेना ने इस कार्रवाई में चार चरमपंथियों को मार गिराने का दावा भी किया है.
ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान में ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था. उस हमले की जिम्मेदारी भी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली थी.
तीन तरफ से हुआ था हमला
पीएनएस सिद्दिक पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नेवल एयरबेस है. इस पर हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने ली है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








