
जिनपिंग के नेतृत्व पर सवाल, चीन में लगातार प्रोटेस्ट... तो क्या इस वजह से LAC पर तनाव बढ़ा रहा ड्रैगन?
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांगत्से में भारत और चीन की सेना में झड़प हुई है. जून 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद ये पहली बार है जब दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हुई है. हालांकि, चीन के ही लोगों का कहना है कि अंदरूनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाया जा रहा है.
भारत और चीन की सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. उसकी वजह है अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांगत्से में दोनों देशों के सैनिकों में झड़प.
भारतीय सेना ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोट आई है.
इस झड़प पर मंगलवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने बहादुरी से पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. राजनाथ सिंह ने ये भी बताया कि इस झड़प में भारतीय सेना का न तो कोई जवान शहीद हुआ है और न ही किसी को गंभीर चोट आई है.
वहीं, इस झड़प के बाद चीन की ओर से भी बयान सामने आया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन का कहना है कि सीमा पर स्थिति 'स्थिर' बनी हुई है. बाद में इस झड़प को लेकर चीन ने भारतीय सेना पर ठीकरा फोड़ दिया है. चीनी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना के जवानों ने अवैध तरीके से विवादित सीमा को पार किया था, जिसकी वजह से झड़प शुरू हुई.
इससे पहले जून 2020 में लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. चीन ने 4 जवानों की मौत की बात मानी थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इस झड़प में कम से कम 38 जवान मारे गए थे. गलवान में झड़प के बाद ये पहली बार है जब सीमा पर इस तरह से भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई है.
... क्या जानबूझकर सीमा पर तनाव बढ़ा रहा चीन?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










