
जिधर से निकला, उधर ही हाथ साफ... सिंगापुर एयरपोर्ट पर मिनटों में 14 दुकानों से उड़ाया लाखों का माल!
AajTak
सिंगापुर स्थित एयरपोर्ट की 14 दुकानों से एक इंडियन ने 3.5 लाख रुपये के सामान चुरा लिए और आराम से फ्लाइट पकड़कर निकल गया. दोबारा जब वह सिंगापुर लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
सिंगापुर के ज्वेल चांगी हवाई अड्डे पर एक भारतीय व्यक्ति ने 14 दुकानों से 3.5 लाख रुपये का सामान चुराकर भाग गया. इसके बाद वह फिर से सिंगापुर पहुंचा. 1 जून को सिंगापुर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
द ऑनलाइन सिटिजन की रिपोर्ट के मुताबिक 38 साल के इस शख्स ने एयरपोर्ट पर 14 दुकानों में चोरी की थी और बैग, सौंदर्य प्रसाधन और परफ्यूम जैसे सामान को निशाना बनाया था. सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने 23 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी कि 1 जून को सिंगापुर लौटने पर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ऐसे सामने आई चोरी उस शख्स ने ज्वेल चांगी एयरपोर्ट के अंदर और बाहर के ट्रांजिट क्षेत्र की दुकानों से सामान चुराया था. उसकी इस हरकत का पता तब चला जब एक खुदरा दुकानदार की दुकान से एक बैग गायब मिला.
पुलिस का कहना है कि उन्हें 29 मई को शाम करीब 4:28 बजे चोरी की सूचना मिली. शिकायतकर्ता ने बताया कि ज्वेल चांगी एयरपोर्ट स्थित दुकान के अंदर से एक बैग गायब हो गया था. जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो देखा कि आरोपी बैग लेकर बिना भुगतान किए दुकान से बाहर निकल गया था.
सीसीटीवी फुटेज से पहचाना गया शख्स पुलिस ने उसकी पहचान कर ली. हालांकि, जब तक उसकी पहचान हुई, तब तक वह भारतीय नागरिक सिंगापुर छोड़ चुका था. 1 जून को वह पुन: सिंगापुर लौटा. इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
सिंगापुर लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार एयरपोर्ट पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को रास्ते में ही रोक लिया और उसके बैग की जांच की. पुलिस को उसके बैग में कई बेहिसाब चीजें मिलीं. इस व्यक्ति पर 25 जुलाई को सिंगापुर के कोर्ट में चोरी और धोखाधड़ी से संपत्ति रखने का आरोप लगाया जाएगा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











