
जिंदगी की जंग हारा 5 साल का विजय, खेलते-खेलते गिर गया था 30 फीट गहरे बोरवेल में
AajTak
अलीराजपुर जिले के एक गांव में खेत में बने बोरवेल में मंगलवार को 5 साल का मासूम गिर गया. मौके पर प्रशासन द्वारा रेस्क्यू चला कर मासूम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
मध्य प्रदेश में बोरवेल ने एक और मासूम की जान ले ली है. अलीराजपुर में बोरवेल में गिरे बच्चे को 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, खंडाला डावरी फलिया गांव में पांच साल का विजय मंगलवार को शाम को अचानक बोरिंग में गिर गया था.
मासूम खुले बोरवेल के पास खेल रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. विजय के पिता दिनेश ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर व एसपी राजेश व्यास समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर मासूम को बोरवेल से निकाल लिया.
जानकारी मिलते ही कुछ जेसीबी और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. सभी लोग अपने-अपने स्तर पर बच्चे की जान बचाने के लिए राहत कार्य में जुटे रहे. जेसीबी से बोरिंग के समानांतर लगातार खुदाई की गई. रात होने पर मौके पर रोशनी का इंतजाम किया गया और रेस्क्यू का काम जारी रहा. बोरिंग के पास ही खुदाई की गई. बोरिंग के ऊपर से बच्चे की आवाज आ रही थी.
3 घंटे तक चला रेस्क्यू
बच्चा बोरिंग के अंदर 30 फीट की गहराई में फंसा हुआ था. वहीं बच्चे के माता-पिता और परिजन लगातार गुहार लगा रहे थे. जैसे-जैसे इसकी खबर आसपास के गांवों के लोगों को लगी तो वे भी मौके पर लगातार पहुंचे. 3 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया. लेकिन उसे जब अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि ये बोरवेल खेत में थैले से ढंका था. खेलते-खेलते बच्चों ने थैला हटाया और अंदर झांकने लगे, इसी दौरान पांच साल का विजय इसमें गिर गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










