
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी
AajTak
हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया गया है. जासूसी के संदेह में 16 मई को गिरफ्तारी के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, वह पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थीं. मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी.
हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया गया है. जासूसी के संदेह में 16 मई को गिरफ्तारी के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, वह पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थीं. मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी.
33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा 'Travel with JO' नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी और हिसार की रहने वाली है. उसे 16 मई को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी जासूसी के संदेह में की गई थी. उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि मल्होत्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उनकी हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया.
9 जून खारिज हुई थी याचिका इससे पहले 9 जून को अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि जांच अभी चल रही है और अभी कई अहम तथ्य सामने आने बाकी हैं.
गिरफ्तारी के बाद ज्योति को पहले 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद 4 दिन और की रिमांड दी गई थी. 26 मई को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे अब और बढ़ा दिया गया है.
अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं हिसार पुलिस के अनुसार, अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि मल्होत्रा को सेना या रक्षा से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी मिली थी. लेकिन पुलिस का दावा है कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोगों के संपर्क में थीं, और उसे इस बात की जानकारी भी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










