
जावेद अख्तर को मिला पहला 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान', 8 अलग-अलग कैटेगरीज में दिए गए अवॉर्ड
AajTak
शब्द और सुरों के महाकुंभ साहित्य आजतक का रविवार को समापन हो गया. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के छठवें सीजन में इस साल पहली बार दिग्गजों को 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' दिया गया. 8 कैटेगरी में 9 अवॉर्ड्स दिए गए. बता दें कि इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंच पर सभी विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया.
शब्द और सुरों के महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2023' का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया. तीन दिन चले इस कार्यक्रम के अंतिम दिन साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम वाले दिग्गजों को 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' से नवाजा गया. जावेद अख्तर को पहला 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' दिया गया. बता दें कि 8 कैटेगरीज में 9 अवॉर्ड दिए गए हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शिरकत की.
'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' प्रोग्राम की शुरुआत आजतक के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने की. उन्होंने कहा कि मैं आप सभी दिग्गजों का शुक्रगुजार हूं कि आप इस मंच पर आए. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह राजस्थान में वोट डालकर सीधे साहित्य आजतक में आए हैं.
सुप्रिय प्रसाद ने कहा कि पिछले साल हमने तय किया था कि 'साहित्य आजतक' के छठवें सीजन में हम साहित्य जागृति सम्मान देंगे. इस साल हम 8 कैटेगरी में 9 अवॉर्ड दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि 6 ज्यूरी मेंबर्स ने लिस्ट फाइनल की है. इसमें उनके अलावा सौरभ द्विवेदी, श्वेता सिंह, चंदन राय, राजकिशोर और संजीव पालीवाल शामिल थे.
इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिग्गजों को सम्मान दिया.
विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें...
पहला सम्मान

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








