
जालना: कुकर्म की कोशिश पर भिखारी ने कर दी हत्या, पहले ईंट से मारा फिर गला घोंटा
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में एक 19 साल के भिखारी को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, जिसके चलते उसने पहले ईंट से वार किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के जालना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 19 साल के भिखारी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. आरोपी ने दावा किया है कि मृतक ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. घटना गुरुवार को मस्तागढ़ इलाके में सार्वजनिक शौचालय के पास हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकुश भोसले के रूप में हुई है, जो बुलढाणा जिले के दूलेगांव राजा का निवासी है. गुरुवार को मस्तागढ़ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. शव के पास खून के निशान और गर्दन पर गला दबाने के निशान मिले थे.
जांच में जुटी क्राइम ब्रांच टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अंकुश भोसले संदिग्ध रूप से मृतक के साथ देखा गया. पूछताछ में अंकुश ने स्वीकार किया कि उसने मृतक के साथ पहले शराब पी, और जब मृतक ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, तो उसने पास पड़ी ईंट से वार किया और फिर गला घोंट दिया.
अंकुश के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 साल थी और वह भी एक भिखारी था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ पर क्रॉस का टैटू है, जिसके आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस मृतक की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










