
जालंधर में पांच लोगों को जिंदा जलाया, दामाद ने ससुराल में मचाया कत्लेआम
AajTak
पंजाब के जालंधर में एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. अपने मायके से पत्नी वापस नहीं आ रही थी तो आरोपी पति अपने ससुराल गया और पत्नी, बेटे, बेटी, ससुर और सास को जिंदा जला दिया. साथ ही घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था. पांचों की मौत हो गई है.
पंजाब के जालंधर में एक शख्स ने अपने ससुराल जाकर पत्नी, बेटे, बेटी, ससुर और सास को जिंदा जला दिया. वारदात कस्बा मेहतपुर में हुई. कुलदीप सिंह नाम के शख्स ने ससुराल में जाकर अपनी पत्नी परमजीत कौर, बेटे गुरमोहल, बेटी अर्शदीप कौर, सास जंगीद्रो बाई और ससुर सुरजन सिंह को पेट्रोल से जला दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.
एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेल की टंकी से आग लगा दी और बाहर से कुंडी लगा कर भाग गया, हमें कई सबूत मिले हैं, कुलदीप और परमजीत की दूसरी शादी थी और परमजीत उसके साथ नहीं रहना चाहती थी, जबकि वह (कुलदीप) उसको लेकर जाना चाहता था.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सुरजन सिंह एक बहुत ही गरीब परिवार से था और वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा थाय सुरजन सिंह ने 8 साल पहले अपनी बेटी परमजीत कौर की शादी की लेकिन कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई. पति की मौत के बाद परमजीत कौर अपने दो बच्चों गुलमोहर और अर्शदीप के साथ मायके आ गई.
सुरजन सिंह ने कड़ी मेहनत करके अपनी बेटी और उसके दो बच्चों की परवरिश शुरू की. करीब एक साल पहले उसने अपनी बेटी की दोबारा शादी गांव खुरसैदपुर के कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू नाम के शख्स से कर दी. कुछ समय बाद ही कल्लू ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटने लगे. कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू बच्चों को गोद नहीं ले रहा था.
कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू अपनी पत्नी पर बच्चों को साथ न रखने का दबाव बना रहा था, लेकिन मां अपने बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं थी, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा हो गया. परमजीत अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर आई थी. बीती रात कुलदीप शराब पीकर सास-ससुर के घर आया. पूरा परिवार सो रहा था.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







